न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की-कैटरीना की शादी पर कंगना ने दी यह रिएक्शन, सलमान के माता-पिता इसलिए नहीं कर पाएंगे अटेंड!

सवाई माधोपुर (राजस्थान) के चौथ का बरवाड़ा स्थित 700 साल पुराने किले में एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का शादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Dec 2021 12:41:52

विक्की-कैटरीना की शादी पर कंगना ने दी यह रिएक्शन, सलमान के माता-पिता इसलिए नहीं कर पाएंगे अटेंड!

सवाई माधोपुर (राजस्थान) के चौथ का बरवाड़ा स्थित 700 साल पुराने किले में एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का शादी समारोह शुरू हो चुका है। वे गुरुवार (9 दिसंबर) को विवाह बंधन में बंध जाएंगे। अब इस शादी के बारे में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपनी राय दी है। हालांकि कंगना ने सीधे रूप से बिना नाम लिए शादी की तारीफ की है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ‘बड़े होते हुए हमने ऐसी कई कहानियां सुनी हैं, जहां अमीर पुरुषों ने अपने से छोटी उम्र की लड़की से शादी की।

यहां तक की एक लड़की का अपने पति से ज्यादा सफल होना भी स्वीकार नहीं किया जाता था। छोटी उम्र के पुरुष से शादी करने की बात तो दूर की है, एक उम्र के बाद शादी हो पाना भी मुश्किल हो जाता था। ये देखकर अच्छा लगा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की लड़की इन रूढ़िवादी सोच को तोड़कर पुरानी सोच को बदल रही हैं। लैंगिक रूढ़िवादिता को फिर से परिभाषित करने के लिए पुरुषों और महिलाओं दोनों को बधाई।’

vicky kaushal,katrina kaif,kangana ranaut,Salman Khan,bollywood news in hindi

सलमान की बहनें और बहनोई करेंगे शादी अटेंड, लेकिन माता-पिता…

कैटरीना-विक्की की शादी में सलमान खान के जाने पर सस्पेंस बरकरार है। सलमान हाल ही में अपने कॉन्सर्ट के सिलसिले में रियाद (यूएई) पहुंचे हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो, सलमान के परिवार से कम से कम 4 लोगों का इस शादी में जाना कन्फर्म है। सलमान की दोनों बहनें अपने पतियों के साथ शादी में पहुंचने वाली हैं। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा तथा अलविरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री विवाह समारोह में शरीक होंगे।

सलमान के परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने यह कन्फर्म किया है। रिपोर्ट के अनुसार कैटरीना चाहती थीं कि सलमान के पेरेंट्स सलीम खान और सलमा खान भी उनकी शादी में आएं और आशीर्वाद दें। हालांकि स्वास्थ्य की चिंताओं को देखते हुए वे शादी अटेंड नहीं कर पाएंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में लंबे समय तक सलमान और कैटरीना का अफेयर चला था। दोनों ने साथ में कुछ फिल्में भी की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका