#Chhaava effect!
— @zoomtv (@ZoomTV) March 8, 2025 'छावा' में दिखाई दिए ये सितारे
Villagers dig out fields in search for gold. Deets 👇😲#VickyKaushalhttps://t.co/2xh29yHnZu
फिल्म छावा छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की जीवनी पर आधारित एक ऐतिहासिक बायोपिक है। इस फिल्म में विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया है और वह छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है।
छावा में रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई का किरदार निभाया है, जबकि अक्षय खन्ना ने मुगल सम्राट औरंगजेब का रोल अदा किया है। फिल्म में आशुतोष राणा ने सरसेनापति हंबीराव मोहिते की भूमिका में अपने अभिनय से धमाल मचाया है। इसके अलावा नील भूपलम को राजकुमार अकबर, दिव्या दत्ता को सोयराबाई और डायना पेंटी को ज़ीनत-उन-निसा बेगम के किरदार में दिखाया गया है।
यह फिल्म एक ऐतिहासिक कथा को जीवंत रूप से प्रस्तुत करती है, जिसमें प्रमुख कलाकारों के बेहतरीन अभिनय ने इसे और भी प्रभावशाली बना दिया है।













