विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर पुत्र संभाजी महाराज की शौर्य गाथा को दर्शाने वाली यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म ने शानदार ओपनिंग दर्ज करते हुए 2025 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म और विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी हिट बन गई है।
12 दिनों में 365.25 करोड़ का बिज़नेस!
फिल्म ने अपने दूसरे मंगलवार (12वें दिन) पर ₹17 करोड़ की कमाई की, जिससे भारत में इसकी कुल नेट कमाई ₹365.25 करोड़ हो गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे वीकेंड में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया।
शनिवार (दूसरा शनिवार): ₹44 करोड़
रविवार (दूसरा रविवार): ₹40 करोड़
सोमवार (दूसरा सोमवार): ₹18.57 करोड़
मंगलवार (दूसरा मंगलवार, प्रारंभिक अनुमान): ₹17 करोड़
अब तक की कमाई का पूरा लेखा-जोखा:
दिन - कमाई (₹ करोड़ में)
पहला शुक्रवार -31.00
पहला शनिवार -37.00
पहला रविवार -48.50
पहला सोमवार -24.00
पहला मंगलवार -25.25
पहला बुधवार -32.00
पहला गुरुवार -21.50
पहला सप्ताह कुल - 219.25
दूसरा शुक्रवार -23.50
दूसरा शनिवार- 44.00
दूसरा रविवार -40.00
दूसरा सोमवार- 18.57
दूसरा मंगलवार (प्रारंभिक अनुमान)- 17.00
कुल कलेक्शन -365.25 करोड़
विक्की कौशल की सबसे बड़ी हिट बनी ‘छावा’
इन आंकड़ों के साथ ‘छावा’ विक्की कौशल के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा जैसे सितारे भी फिल्म में दमदार भूमिकाओं में नजर आए हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने की ‘छावा’ की तारीफ!
देशभर में फिल्म की चर्चा हो रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की प्रशंसा की और कहा: "यह महाराष्ट्र और मुंबई ही है जिसने मराठी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इन दिनों ‘छावा’ की धूम मची हुई है।"
क्या ‘छावा’ 500 करोड़ क्लब में होगी शामिल?
जिस तरह से ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म कर रही है, उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि यह जल्द ही 500 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म कितनी ऊंची उड़ान भरती है।














