न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सनी को कैटरीना, विक्की और शरवरी ने ऐसे किया बर्थडे विश, मौनी के जन्मदिन पर दिशा ने लुटाया प्यार

एक्टर सनी कौशल आज शनिवार (28 सितंबर) को अपना 35वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर सनी के बड़े भाई विक्की कौशल और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Sep 2024 8:15:53

2 News : सनी को कैटरीना, विक्की और शरवरी ने ऐसे किया बर्थडे विश, मौनी के जन्मदिन पर दिशा ने लुटाया प्यार

एक्टर सनी कौशल आज शनिवार (28 सितंबर) को अपना 35वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर सनी के बड़े भाई विक्की कौशल और भाभी कैटरीना कैफ ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर की है। कैटरीना ने जो फोटो पोस्ट की है, उसमें सनी को पैनकेक के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। कैटरीना ने सनी की पैन केक खाते हुए फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, “बेस्ट देवर और पैन केक पार्टनर को जन्मदिन की बधाई। आने वाला साल तुम्हारे लिए खुशियां और शांति लाए।”

सनी और कैटरीना को फैंस बेस्ट देवर-भाभी मानते हैं। दूसरी ओर, विक्की इस समय अबू धाबी में IIFA Awards 2024 में शिरकत करने गए हुए हैं। वहां से उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “उस व्यक्ति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, जिससे मैंने बहुत कुछ सीखा है...सबसे शांत कौशल। सबसे मजेदार कौशल। लव यू माय ब्रदर। आप मुस्कुराते और चमकते रहें!!! @sunsunnykhez, Zen” एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने भी सनी को बधाई दी है।

शरवरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सनी के साथ एक खुशनुमा सेल्फी शेयर की। दोनों ने मैचिंग सनग्लासेस पहने हुए हैं। शरवरी ने लिखा, “हैप्पी हैप्पी बर्थडे।” फोटो पर लाल गुब्बारा और लाल दिल वाला इमोजी भी है। बता दें कि लंबे समय से शरवरी और सनी के अफेयर की खबरें चल रही हैं। सनी का वर्कफ्रंट देखें तो वे पिछले दिनों तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के साथ 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में दिखे थे।

मौनी रॉय की बेस्ट फ्रेंड हैं दिशा पटानी, शेयर कीं Photos

टीवी से फिल्मी दुनिया में एंट्री कर चुकीं एक्ट्रेस मौनी रॉय का आज शनिवार (28 सितंबर) को 38वां जन्मदिन है। इस अवसर पर मौनी को खूब बधाइयां मिल रही हैं। एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर मौनी को बर्थडे विश करते हुए उनकी शानदार फोटो शेयर की हैं। इनमें दोनों के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग दिख रही है। वे बेस्ट फ्रेंड हैं।

उन्हें अक्सर साथ देखा जाता है और फोटो-वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। आज दिशा ने एक साथ बिताए वैकेशन के फोटो की सीरीज शेयर की है। दिशा ने एक प्यार नोट भी लिखा है। दिशा ने लिखा, “मेरे सबसे चमकते हुए सितारे Monzu को हैप्पिस्ट बर्थडे। मेरी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लाने के लिए। तुमको पाकर बहुत आभारी हूं मेरी सिस्टर। लव यू...” बता दें कि मौनी का जन्म 28 सितंबर 1985 को पश्चिम बंगाल में हुआ था।

एक्ट्रेस ने जहां अपने करिअर की शुरुआत टीवी शो 'नागिन' से की थी, वहीं उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से फिल्मों में एंट्री की। वह बचपन से ही हीरोइन बनना चाहती थीं। मौनी ने मुंबई में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करना शुरू किया। मौनी ने रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। एक्ट्रेस जल्द ही वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' में नजर आएंगी। इसे 13 अक्टूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार प्लस पर स्ट्रीम किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री