न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7 फेरे लेकर एक-दूजे के हुए विक्की-कैटरीना, 2 सितारों की शादी में कंडोम ब्रांड ने शेयर किया मजेदार मैसेज

एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ गुरुवार (9 दिसंबर) को सात जन्मों के बंधन में बंध गए। राजस्थान के सवाई माधोपुर में चौथ का बरवाड़ा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Dec 2021 7:42:49

7 फेरे लेकर एक-दूजे के हुए विक्की-कैटरीना, 2 सितारों की शादी में कंडोम ब्रांड ने शेयर किया मजेदार मैसेज

एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ गुरुवार (9 दिसंबर) को सात जन्मों के बंधन में बंध गए। राजस्थान के सवाई माधोपुर में चौथ का बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट में उनकी शाही शादी हुई। इसमें चंद मेहमानों को ही शरीक होने का मौका मिला। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन का परिवार जश्न में डूबा है। इससे पहले शादी की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। कैटरीना ने डार्क पिंक लंहगा तथा विक्की ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी थी। खबरें हैं कि विक्की ने शादी में पंजाबी स्वैग के साथ विंटेज कार में धमाकेदार एंट्री की।

बाराती ढोल की थाप पर थिरकते दिखे। सभी बारातियों ने मैचिंग पगड़ी पहनी। आज शादी से पहले एक्ट्रेस सारा अली खान और आलिया भट्ट को प्राईवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों एथनिक लुक में दिखीं। माना जा रहा है कि उन दोनों ने भी शादी अटेंड की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की-कैटरीना के फोटो, वीडियो कैप्चर न हो इसके लिए महल और खिड़कियों को काले कपड़े से कवर किया गया है।

vicky kaushal,katrina kaif,vicky katrina,vicky katrina marriage,sawai madhopur,bollywood news in hindi

विक्की-कैटरीना की शादी में मोबाइल को लेकर सख्त प्रोटोकॉल

यह शादी सीक्रेट रहने की वजह से सुर्खियों में रही है। शादी में मेहमानों के लिए मोबाइल तक ले जाना मना है। इस सीक्रेट शादी पर चुटकी लेते हुए एक लोकप्रिय कंडोम ब्रांड ने विक्की और कैटरीना के लिए एक मजेदार संदेश शेयर किया है, जिसे पढ़कर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। कंडोम ब्रांड ने इंस्टाग्राम पेज से कैटरीना-विक्की के नाम एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है, ‘डियर कैटरीना और विक्की, अगर आप हमें आमंत्रित नहीं करते हैं, तो यह एक मजाक ही होगा।’ शादी में गिने-चुने गेस्ट ही शामिल हुए हैं। वे भी सीक्रेट कोड के सहारे ठहरे हुए हैं।

मैरिज वेन्यू पर पहुंचने पर मेहमानों को एक नोट के साथ विशेष हैम्पर्स दिए गए, जिसमें उनसे शादी के बारे में गोपनीयता बनाए रखने का अनुरोध किया गया था। नोट में लिखा है, ‘हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया अपने मोबाइल को संबंधित कमरों में छोड़ दें और किसी भी सेरेमनी और इवेंट के लिए तस्वीरें पोस्ट करने या सोशल मीडिया का उपयोग करने से बचें।’

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो