न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की कौशल से बड़ी हैं उनकी दुल्हनिया कैटरीना कैफ, इन एक्ट्रेसेज ने भी उम्र को दरकिनार कर चुना दूल्हा

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पिछले कई दिनों से उनकी शादी की तैयारियां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Dec 2021 2:41:02

विक्की कौशल से बड़ी हैं उनकी दुल्हनिया कैटरीना कैफ, इन एक्ट्रेसेज ने भी उम्र को दरकिनार कर चुना दूल्हा

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पिछले कई दिनों से उनकी शादी की तैयारियां सवाई माधोपुर (राजस्थान) में चौथ का बरवाड़ा में चल रही है। उनकी शादी एक 700 साल पुराने किले में होगी। कैटरीना और विक्की सोमवार को मैरिज प्लेस पर पहुंच गए। आपको बता दें कि कैटरीना अपने दूल्हे विक्की से करीब पांच साल बड़ी हैं। हालांकि कैटरीना पहली एक्ट्रेस नहीं हैं जो अपने से छोटे लड़के से शादी कर रही हैं। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस ने उम्र के फासले को दरकिनार करते हुए खुद से छोटे शख्स से शादी की है।


vicky kaushal,katrina kaif,vicky katrina,vicky katrina marriage,sawai madhopur,bollywood news in hindi

ऐश्वर्या ने की 3 साल छोटे अभिषेक से शादी, बिपाशा-प्रियंका-नेहा भी पति से बड़ीं

पूर्व मिस वर्ल्ड व खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने 2007 में अपने से तीन साल छोटे एक्टर अमिताभ बच्चन के सुपुत्र अभिषेक से शादी की थी। दोनों की एक दस साल की बेटी आराध्या है। इसी तरह एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने से तीन साल छोटे मॉडल टर्नड एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की है। जिस्म फिल्म से सुर्खियां बटोरने वालीं बिपाशा एक्टर जॉन अब्राहम के साथ लगभग 8 साल तक रिलेशन में रही थीं।

बिपाशा के पति करण की पहले दो शादियां टूट चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 11 साल छोटे हॉलीवुड एक्टपर और सिंगर निक जोनस से शादी की है। निक महज 28 साल के हैं जबकि प्रियंका की उम्र 39 साल है। एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 10 मई 2017 को दो साल छोटे एक्टर अंगद बेदी से शादी की थी। हाल ही में नेहा दूसरे बच्चे की मां बनी है। उनके पहले से एक बेटी है।


vicky kaushal,katrina kaif,vicky katrina,vicky katrina marriage,sawai madhopur,bollywood news in hindi

सोहा से 5 साल छोटे हैं पति कुणाल, उर्मिला-नर्गिस-अमृता को भी जमे छोटे हमसफर

नवाब पटौदी और शर्मिला टैगोर की बेटी एक्ट्रेस सोहा अली खान ने 2015 में एक्टर कुणाल खेमू से शादी की थी। कुणाल, सोहा से 5 साल छोटे हैं। दोनों की एक तीन साल की बेटी है। सोहा और कुणाल दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कश्मीर के बिजनेसमैन मोहसिन से उम्र में 10 साल बड़ी होने के बावजूद शादी की। मोहसिन भी पहले एक एक्टर और मॉडल रह चुके हैं।

बेताब फिल्म के साथ करियर शुरू करने वालीं एक्ट्रेस अमृता सिंह ने अपने से 12 साल छोटे सैफ अली खान से शादी की थी। करीब 13 साल बाद दोनों अलग हो गए। दोनों के एक बेटा इब्राहिम व बेटी सारा हैं। नायिका नर्गिस पति सुनील दत्त से एक साल बड़ी थीं। यह कपल अब इस दुनिया में नहीं है। उनके एक बेटा संजय व बेटी प्रिया दत्त हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका