न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैटरीना-विक्की की शादी का कार्ड हो रहा वायरल, शादी में शरीक नहीं होंगे सलमान! 10 को रियाद में देंगे प्रस्तुति

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। शादी वायरल पोस्ट के अनुसार गुरुवार (9 दिसंबर) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Dec 2021 5:55:20

कैटरीना-विक्की की शादी का कार्ड हो रहा वायरल, शादी में शरीक नहीं होंगे सलमान! 10 को रियाद में देंगे प्रस्तुति

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। शादी वायरल पोस्ट के अनुसार गुरुवार (9 दिसंबर) को सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट में होने जा रही है। दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी को आखिरी मौके तक सीक्रेट रखा है। कैटरीना-विक्की की तरफ से न तो कभी रिश्ते को लेकर बात की गई और न ही अब शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट आया है। कैटरीना, विक्की के नाम की मेहंदी रचा चुकी हैं।

शादी का कार्ड 120 मेहमानों को मिला है। कार्ड काफी खूबसूरत है। यह पेस्टल थीम को दर्शा रहा है। कार्ड के बॉर्डर पर फ्लोरल प्रिंट है, जिसमें बीच में कैटरीना और विक्की का नाम गोल्ड प्रिंटेड है। शादी में कई बड़े सेलिब्रिटी शामिल होंगे। सलमान खान के प्राईवेट बॉडी गार्ड शेरा की टीम सिक्योरिटी के मामले में सर्विसेज दे रही है। शाही शादी के बाद विक्की और कैटरीना दोनों हनीमून के लिए मालदीव रवाना होंगे। कपल कुछ समय के लिए काम से दूर अपने वेकेशन को एंजॉय करेगा। दोनों ने मिलकर हनीमून डेस्टिनेशन का चुनाव किया है।

vicky kaushal,katrina kaif,Salman Khan,mika,bollywood news in hindi

सलमान ने ट्वीट कर दी कार्यक्रम की जानकारी, इस कारण नहीं आएंगे मीका

कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी में शामिल होने वाले हैं। इनमें से कुछ तो राजस्थान पहुंच भी चुके हैं। डायरेक्टर कबीर खान अपनी पत्नी मिनी माथुर और बेटी के साथ पहुंच गए हैं। पंजाबी गायक गुरदास मान और एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी पहुंच गई हैं। इस बीच सलमान खान शुक्रवार (10 दिसंबर) को इंटरनेशनल एरीना परेड जोन के लिए सऊदी अरब की राजधानी रियाद जा रहे हैं और इसी से जुड़ी एक पोस्ट उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर की है। सलमान लिखते हैं, “हेलो रियाद...आप सभी को 10 दिसंबर को इंटरनेशनल एरीना परेड जोन पर देखने की उम्मीद करता हूं।” इस ट्वीट को देखते हुए लग रहा है कि सलमान शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे।

इधर, मशहूर सिंगर मीका सिंह ने बताया है कि उन्हें कार्ड मिला है मगर वे शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में मीका से जब पूछा गया कि क्या वे शादी में परफॉर्म करने वाले हैं? इस पर मीका ने कहा कि उन्हें शादी में इनवाइट तो किया गया है मगर प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से वे शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। हाल ही में कियारा आडवाणी ने एजेंडा आज तक में कहा था कि उन्हें शादी का इनवाइट कार्ड नहीं मिला है। भारती सिंह ने भी इस हफ्ते की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि दोस्तों हम विक्की-कैटरीना की शादी में नहीं, दुबई से अपने घर जा रहे हैं। करण जौहर व फराह खान शादी का मजा उठा रहे हैं। सलमान खान की बहनें अर्पिता और अलवीरा इस शादी का हिस्सा बन सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो