न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की-कैटरीना की शादी में ये करेंगे कोरियोग्राफी, काजोल ने याद की ‘इश्क’, ‘83’ का नया पोस्टर आया सामने

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दिवाली को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की सगाई हो गई थी। अब कहा जा रहा है कि शादी के लिए संगीत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Nov 2021 4:47:18

विक्की-कैटरीना की शादी में ये करेंगे कोरियोग्राफी, काजोल ने याद की ‘इश्क’, ‘83’ का नया पोस्टर आया सामने

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दिवाली को विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की सगाई हो गई थी। अब कहा जा रहा है कि शादी के लिए संगीत सेरेमनी को कोरियोग्राफ करने की जिम्मेदारी फिल्ममेकर करण जौहर और कोरियोग्राफर फराह खान निभाएंगे। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक करण, विक्की की तरफ से कोरियाग्राफर बनेंगे जबकि कैटरीना की दोस्त फराह उनकी ओर से संगीत सेरेमनी को कोरियोग्राफ करेंगी। कपल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएगा। समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी बन चुकी है। विक्की की फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' के निर्देशक शशांक खेतान बारात की शोभा बढ़ाएंगे।

शादी के लिए उन्हें पहला कंफर्म मेहमान माना जा रहा है। कैटरीना की करीबी दोस्त सलमान खान की बहनें अलवीरा अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा के भी शादी में शामिल होने की संभावना है। बिजी शेड्यूल के चलते सलमान शादी में शामिल नहीं होंगे। शादी राजस्थान में सवाई माधोपुर स्थित आलीशान होटल सिक्स सेंसेज फोर्ट में होगी। समारोह 7 से 12 दिसंबर तक होंगे। बीते महीने ये खबरें भी आई थीं कि दोनों की शादी के कपड़े मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं। विक्की-कैटरीना को पिछले साल ईशा अंबानी की होली पार्टी में पहली बार साथ देखा गया था।

इश्क फिल्म के 24 साल पूरे, काजोल ने शेयर किया वीडियो

अजय देवगन, आमिर खान, काजोल और जूही चावला स्टारर फिल्म इश्क की रिलीज को आज रविवार (28 अक्टूबर) को 24 साल पूरे हो गए। इस मौके पर काजोल ने खुशी जाहिर करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म के सुपरहिट गाने अखियां तू मिला ले राजा… का एक वीडियो शेयर किया है। काजोल ने लिखा, ‘प्यार, जंग और 90 के दशक की फिल्मों में सब जायज है।’ वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

साथ ही वे इस पर कमेंट कर अपनी रिएक्शन दे रहे हैं। आपको बता दें कि इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म इश्क एक ब्लॉकबास्टर साबित हुई थी। इसका म्यूजिक अनु मलिक ने दिया है। इस फिल्म से अजय और काजोल की लव स्टोरी शुरू हुई थी। दोनों ने साल 1999 में शादी रचा ली। पिछले दिनों काजोल के पति अजय देवगन ने बॉलीवुड में अपना 30 साल का सफर पूरा किया था।

रणवीर सिंह 83 फिल्म में निभा रहे हैं कपिल देव का किरदार

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ’83’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित है और हमारे देश में इस खेल को लेकर दीवानगी देखते ही बनती है। ऐसे में इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हाल ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। अब इसका नया पोस्टर रिलीज किया है। मेकर्स ने पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें सभी खिलाड़ी जीत के जश्न में भागते दिख रहे हैं। इसमें रणवीर सबसे आगे दिख रहे हैं और वे जीत की मुस्कुराहट लिए दौड़ रहे हैं।

रणवीर फिल्म में महान क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते दिखाई देंगे। पोस्टर की सबसे खास बात ये है कि इसमें खिलाड़ियों का किरदार निभा रहे सभी कलाकारों को जगह दी गई है। बैकग्राउंड में तिरंगा दिखाई दे रहा है। पोस्टर में रणवीर के साथ हार्डी संधू, ताहिर भसीन, एमी विर्क, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, धैर्य करवा, जतिन सरना हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और बोमन ईरानी भी हैं। दीपिका पादुकोण, कपिल देव (रणवीर) की पत्नी रोमी की भूमिका में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो