न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये है विक्की-कैटरीना की शादी की नई डेट, जैकलीन की रोमांटिक फोटो वायरल, करिश्मा जल्द लेंगी सात फेरे!

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। मीडिया भी इसकी लगातार कवरेज कर रहा है और आए दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 2:16:07

ये है विक्की-कैटरीना की शादी की नई डेट, जैकलीन की रोमांटिक फोटो वायरल, करिश्मा जल्द लेंगी सात फेरे!

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। मीडिया भी इसकी लगातार कवरेज कर रहा है और आए दिन इससे जुड़ी कोई न कोई खबर सामने लाता रहता है। अभी तक दूल्हा-दुल्हन दोनों ही पक्षों की ओर से शादी पर कोई अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। इस बीच पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार शादी 9 दिसंबर को होगी। इससे पहले 7 दिसंबर को संगीत और 8 दिसंबर को मेहंदी समारोह रखा जाएगा। वे पारंपरिक पंजाबी शादी करेंगे। इससे एक सप्ताह पहले कपल मुंबई में कोर्ट मैरिज कर सकता है। शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर में 14वीं सदी के खूबसूरत किले में होगी।

किले में दो महल और दो मंदिर हैं जो सिक्स सेंस रिसॉर्ट और स्पा में बदल दिया गया है। इसमें बरवारा झील भी है। शादी के लिए पूरा रिसॉर्ट बुक कर लिया गया है। शादी में करीब 200 मेहमान शिरकत करेंगे, जिसमें सबसे पहला नाम निर्देशक शशांक खेतान का आ रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, करण जौहर, फरहा खान, जोया अख्तर, सलमान खान की बहनें अर्पिता और अलवीरा भी लिस्ट में हैं। कैटरीना के दोस्त अली अब्बास जफर का आना मुश्किल है। वे दुबई में शाहिद कपूर के साथ शूटिंग में बिजी हैं। शादी में मोबाइल अंदर लाने की मनाही होगी।

vicky kaushal,karishma tanna,katrina kaif,varun,jacqueline fernandez,sukesh,bollywood news in hindi

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी सुकेश के साथ दिखीं जैकलीन

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज की रोमांटिक फोटो सामने आई है। हाल ही जैकलीन ने कहा था कि वे सुकेश और उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल से किसी भी तरह से नहीं जुड़ी थी। अब सोशल मीडिया पर जैकलीन और सुकेश की एक रोमांटिक अंदाज में फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखकर ये अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका अफेयर चल रहा है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तस्वीर तब की है, जब सुकेश तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए थे।

तिहाड़ से निकलने के बाद सुकेश फ्लाइट से चेन्नई गए और वहां के एक फाइव स्टार होटल में जैकलीन से मुलाकात की थी। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि सुकेश जिस फोन से जैकलीन के साथ फोटो खींच रहे हैं, वह एक आईफोन है और इसी का इस्तेमाल 200 करोड़ की रंगदारी के लिए किया गया था और इसमें इजरायली सिम कार्ड था। जैकलीन और सुकेश के रिश्ते को लेकर पहली बार ऐसी बात नहीं उठी है। इससे पहले 23 अक्टूबर को चंद्रशेखर के वकील ने मीडिया को जानकारी दी थी कि जैकलीन, सुकेश को डेट कर रही हैं।

vicky kaushal,karishma tanna,katrina kaif,varun,jacqueline fernandez,sukesh,bollywood news in hindi

एकता कपूर ने लगाई करिश्मा तन्ना-वरुण बंगेरा के रिश्ते पर मुहर

बिग बॉस फेम टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने नवंबर की शुरुआत में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के साथ सगाई कर फैंस को सरप्राइज दिया था। हालांकि करिश्मा ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि नहीं की। इस बीच इंस्टाग्राम पर पोस्ट हालिया तस्वीरों से करिश्मा-वरुण के रिश्ते पर मुहर लग गई है। वायरल पार्टी की फोटो में वरुण और करिश्मा को साथ देखा गया है। हिट सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में करिश्मा को पहला ब्रेक देने वाली दिग्गज प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनके करीबी दोस्त मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

एक्ट्रेस हरलीन सेठी भी खास अंदाज में नजर आईं। इंस्टा स्टोरी पर अपलोड की गई एक स्टोरी वीडियो में एकता कह रही हैं कि मुझे खुशी है कि ये लड़की आखिरकार शादी कर रही है। इससे पहले करिश्मा ने इंस्टा अकाउंट पर एक केक की तस्वीर शेयर की थी जिस पर 'बधाई' लिखा हुआ था। करिश्मा व वरुण की 13 नवंबर को सगाई करने की खबरें सामने आई थीं। रिपोर्टों के अनुसार करिश्मा ने दुबई में एक इंटीमेट पार्टी के दौरान सगाई की।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर