न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बहन ने किया विक्की-कैटरीना की शादी से इंकार! अनुष्का पर फिदा कोहली, पिंक ड्रेस में दिखीं आलिया भट्ट

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी बहुत करीब है, लेकिन अभी तक इस पर सस्पेंस बना हुआ है। दोनों ही पक्षों की ओर से शादी की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 2:13:33

बहन ने किया विक्की-कैटरीना की शादी से इंकार! अनुष्का पर फिदा कोहली, पिंक ड्रेस में दिखीं आलिया भट्ट

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी बहुत करीब है, लेकिन अभी तक इस पर सस्पेंस बना हुआ है। दोनों ही पक्षों की ओर से शादी की अधिकृत तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। अब विक्की की मौसेरी बहन का कहना है कि उनकी शादी नहीं हो रही है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान विक्की की मौसेरी बहन डॉ. उपासना वोहरा ने इन दोनों स्टार्स की शादी की बात से साफ मना कर दिया। उन्होंने इसे मीडिया में चल रही अफवाह बताया। उपासना ने कहा कि तैयारियों से लेकर शादी की तारीखें तक फैलाई जा रही मीडिया में खबरें सिर्फ अफवाह हैं। शादी तो नहीं हो रही है। ये तो सारे रूमर्स ही हैं आपके मीडिया में। ऐसी चीजें होंगी तो अनाउंस करेंगे ही।

बॉलीवुड में अक्सर रूमर्स आते हैं और बाद में पता चलता है कि बात कुछ और थी। वो बस टेम्परेरी रूमर्स होते हैं। हाल ही में मेरी भइया से बातचीत हुई थी। ऐसा कुछ नहीं है। बाकी मैं इस मसले पर और कुछ कमेंट नहीं करना चाहती, पर फिलहाल शादी तो नहीं हो रही है। दूसरी ओर, जानकारों का कहना है ये सीक्रेसी के लिए किया जा रहा है। परिवारवालों से कहा गया होगा कि वे कोई भी बात पब्लिक में न आने दें।

vicky kaushal,katrina kaif,anushka sharma,virat kohli,alia bhatt,bollywood news in hindi

अनुष्का ने शेयर की खूबसूरत फोटो, मिली इनसे तारीफ

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस को खुश करती रहती हैं। पति विराट कोहली के साथ दुबई में समय बिताने के बाद अब अनुष्का मुंबई आ गई हैं। अनुष्का ने शुक्रवार सुबह शानदार सन-किस्ड तस्वीरें शेयर कीं। इसमें अनुष्का सर्दी का मजा लेती बेहद प्यारी लग रही हैं। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें अनुष्का कैमरे की ओर देख मुस्कुरा रही हैं। अनुष्का ने काली ड्रेस पहनी है और सूरज की रोशनी में वे शाइन कर रही हैं। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, "सूरज चमक रहा था, मौसम सुहाना था, मुझे पोज देना था, इनमें से कुछ पोस्ट करने के लिए... बाकी इस गाने के बोल भूल गई।"

अनुष्का की इन क्यूट तस्वीरों पर कोहली भी फिदा हो गए। कोहली ने सबसे पहले कमेंट करते हुए 3 दिल वाली इमोजी शेयर की। डायरेक्टर अन्विता, दीया मिर्जा, सोनाली बेंद्रे सहित कई सेलेब्स व फैंस ने कमेंट कर अनुष्का की तारीफ की है। उल्लेखनीय है कि अनुष्का ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बना रखी है। हालांकि वे अपने प्रोडक्शन बैनर तले कई बढ़िया प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं।

vicky kaushal,katrina kaif,anushka sharma,virat kohli,alia bhatt,bollywood news in hindi

अनुष्का रंजन की शादी में शामिल हुई थीं आलिया भट्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट पिछले दिनों बीजी शेड्यूल से समय निकालकर करीबी दोस्त एक्ट्रेस अनुष्का रंजन की शादी के जश्न में शामिल हुईं। अभिनेता आदित्य सील और अनुष्का दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां पहुंची थीं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। अब एक नई तस्वीर सामने आई है। इस अनुष्का की मां अनु रंजन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें पूल के किनारे लड़कियों का ग्रुप चिल करते दिख रहा है। फोटो का मुख्य आकर्षण आलिया है।

आलिया पिंक ड्रेस में बहन शाहीन भट्ट और आकांक्षा रंजन के साथ नजर आ रही हैं। आलिया की मां सोनी राजदान और अनु रंजन करीबी दोस्त हैं। दोनों तस्वीर में मुस्कुरा रही हैं। लगता है कि ये तस्वीर मेहंदी समारोह की है। अनु रंजन ने कैप्शन में लिखा, "हमेशा दिल से दिल तक।" उल्लेखनीय है कि आलिया शादी के दौरान दिल्ली में रणवीर सिंह और डायरेक्टर करण जौहर के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में व्यस्त थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर