न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैटरीना-विक्की की शादी में इसलिए नहीं जाएंगे गजराज! सान्या मल्होत्रा ने शेयर किया ब्रेकअप का दर्द

पिछले एक महीने से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें लगातार वायरल हो रही हैं। आए दिन शादी को लेकर कोई न कोई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 9:06:15

कैटरीना-विक्की की शादी में इसलिए नहीं जाएंगे गजराज! सान्या मल्होत्रा ने शेयर किया ब्रेकअप का दर्द

पिछले एक महीने से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें लगातार वायरल हो रही हैं। आए दिन शादी को लेकर कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है। हालांकि अभी तक कैटरीना और विक्की की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। बीते दिनों दोनों ने शादी की खबरों को अफवाह ही बताया था। अब बधाई हो फिल्म फेम एक्टर गजराज राव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसा लिखा, जिससे शादी पक्की मानी जा रही है। हालांकि गजराज ने यह पोस्ट मजाक में डाली। हाल ही खबर आई थी कि शादी में फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

इसी को लेकर गजराज ने चुटकी लेते हुए इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'सेल्फी नहीं लेने देगा तो मैं नहीं आ रहा ब्याह में।’ रिपोर्ट्स हैं कि वेन्यू पर मोबाइल साथ रखना अलाउड नहीं होगा साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी। गजराज और विक्की वर्ष 2018 की नेटफ्लिक्स मूवी लव पर स्क्वैयर फुट में साथ काम कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में होने वाली है। विक्की और कैटरीना होटल के सबसे महंगे सुईट में रुकने वाले हैं। इसमें एक रात की कीमत 7 लाख रुपए बताई जा रही है। यहां एक प्राईवेट गार्डन और स्वीमिंग पूल भी होगा। कहा जा रहा है कि दूल्हा-दुल्हन 6 दिसंबर को रिजॉर्ट में पहुंचने वाले हैं।

vicky kaushal,katrina kaif,gajraj rao,sanya malhotra,bollywood news in hindi

पिछले साल तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थीं सान्या

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वे पिछले साल तक एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनिशन में थीं। साथ ही इसके टूटने के कारण भी बताए हैं। सान्या ने ब्राइड्स टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि 2020 मेरे लिए खुद को संभालने का साल था, यह वो समय था जब मेरा आखिरी रिश्ता खत्म हुआ था और मैं खुद को संभाल नहीं पा रही थी। मेरा आखिरी ब्रेकअप मेरे लिए दिल दहला देने वाला था : चार साल लंबा रिलेशनशिप तब शुरू हुआ जब मैं दिल्ली में रहती थी। जैसे ही हमारे बीच, सबकुछ खत्म हुआ, लॉकडाउन लग गया और मैं मुंबई में अकेली थी। लेकिन मैंने इस सिचुएशन में समझने की कोशिश की कि चीजें काम क्यों नहीं करतीं। मैं यह भी समझ गई थी कि मुझे खुद पर काम करने की जरूरत है।

vicky kaushal,katrina kaif,gajraj rao,sanya malhotra,bollywood news in hindi

सान्या इस साल दो फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

सान्या ने आगे कहा कि मेरा पिछला रिश्ता एकदम सही था। मैंने हाल ही में उसे फोन किया और उसे कहा कि चूंकि मेरी फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बारे में है, इसलिए मैं सार्वजनिक रूप से हमारे बारे में बात कर सकती हूं। उसने मुझसे कहा कि ठीक है, आपको मुझे बताने की जरूरत नहीं है। हमारे मामले में, दूरी ही एकमात्र मुद्दा था जिसका मैंने सामना किया। उल्लेखनीय है कि इस साल सान्या की नेटफ्लिक्स पर दो फिल्म पगलैट और मीनाक्षी सुंदरेश्वर रिलीज हुई हैं। मीनाक्षी सुंदरेश्वर में सान्या के साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो