Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विक्की ने अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर कह डाली यह बात, इस दिन रिलीज होगा इमरान की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का ट्रेलर

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टीवी इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी बन चुकी है। लोग इस कपल को बेइंतेहा चाहते हैं और इन पर भरपूर प्यार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 8:50:25

2 News : विक्की ने अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर कह डाली यह बात, इस दिन रिलीज होगा इमरान की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का ट्रेलर

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टीवी इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी बन चुकी है। लोग इस कपल को बेइंतेहा चाहते हैं और इन पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। दोनों साथ में कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ के घर में गए थे। इसके बाद से उनकी लोकप्रियता का ग्राफ जबरदस्त तरीके से चढ़ गया। फिलहाल कपल एक और रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। खास बात ये है कि वे पिछले साल भी इस कुकिंग कॉमेडी शो के पहले सीजन का हिस्सा थे। उनके लिए फैंस के क्रेज को देखते हुए उन्हें फिर से रिपीट किया गया है।

अंकिता और विक्की की शादी साल 2021 में हुई थी। तब से कई दफा अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगाई जा चुकी हैं। यहां तक कि BB 17 में भी यह सवाल उठा था। दोनों जहां भी जाते हैं उनसे यही बात पूछी जाती है कि उनकी जिंदगी में तीसरे मेंबर का आगमन कब होगा। ‘लॉफ्टर शेफ्स’ के सेट पर भी साथी कंटेस्टेंट उन्हें बच्चे को लेकर चिढ़ाते रहते हैं। यहां तक कि विक्की की मां भी कुछेक मौकों पर इसका जिक्र कर चुकी हैं कि वह पोता या पोती का इंतजार कर रही हैं। अब विक्की ने इन बातों पर चुप्पी तोड़ी है।

विक्की ने iwmbuzz के साथ खास बातचीत के दौरान कहा कि अब कभी भी हमें भी खुशखबरी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि देखो, बेबी तो करना ही है, बेबी से स्पेशल चीज भी हमारे बीच कुछ होगा नहीं और हम दोनों बहुत उत्साहित हैं। मेरे ख्याल से प्लान क्या, अब प्लान बस चालू है। शादी हो गई है, शादी होना एक प्लानिंग होता है। इसके बाद अब कभी भी खुशखबरी हमें भी मिलेगी और शायद आप सभी को भी।

मेकर्स ने ‘ग्राउंड जीरो’ का नया पोस्टर किया जारी, फैंस इसी महीने फिल्म का ले पाएंगे मजा

एक्टर इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट भी सामने आ गई है। इसी के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने आज शनिवार (5 अप्रैल) को 'ग्राउंड जीरो' का नया पोस्टर जारी किया। इसमें इमरान बंदूक लिए दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही ट्रेलर रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठ गया है। फिल्म का ट्रेलर 7 अप्रैल को सामने आएगा।

निर्माताओं ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “भारत के सबसे खतरनाक मिशनों में से एक के पीछे छिपी कहानी को उजागर करें। ग्राउंड जीरो का ट्रेलर 7 अप्रैल को रिलीज होगा। बने रहिए।” तेजस देवस्कर के डायरेक्शन में तैयार फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। फिल्म के को-प्रोड्यूसर विशाल रामचंदानी, सुंदीप सी. सिधवानी, अरहान बगाती, कासिम जगमगिया, टैलिस्मन फिल्म्स, निशिकांत रॉय और अभिषेक कुमार हैं। फिल्म इसी महीने की 25 तारीख को थिएटर्स में दस्तक देगी।

इमरान कि पिछली फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ थी। यह फिल्म पिछले साल ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसमें सारा अली खान लीड रोल में नजर आई थीं। इमरान ने 24 मार्च को अपने 46वें जन्मदिन पर ‘आवारापन’ फिल्म के सीक्वल की घोषणा की, जो अगले साल 3 अप्रैल को रिलीज होगी। इमरान को बॉलीवुड में दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं। उनकी इमेज लवर बॉय की है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका