न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

200 करोड़ी क्लब में शामिल हुई वेट्टैयन, GOAT को पीछे छोड़ना मुश्किल

हालांकि अभी भी साउथ सुपरस्टार की सुपरहिट फिल्म गोट से काफी पीछे नजर आ रही है। यह सही है कि वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई कर ली है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Oct 2024 4:20:44

200 करोड़ी क्लब में शामिल हुई वेट्टैयन, GOAT को पीछे छोड़ना मुश्किल

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'वेट्टैयन' लगातार 6 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही है। अब फिल्म का कलेक्शन थमने लगा है। लेकिन 6वें दिन फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपयों का लेक्शन किया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ रुपयों के क्लब में शामिल हो गई है।हालांकि अभी भी साउथ सुपरस्टार की सुपरहिट फिल्म 'गोट' से काफी पीछे नजर आ रही है। यह सही है कि वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई कर ली है लेकिन यह थलापति विजय अभिनीत GOAT के आसपास नहीं पहुँच पाएगी। इसका कारण यह है कि अब फिल्म का कारोबार तेजी से कम होने लगा है। इसके अतिरिक्त फिल्म को तमिल में भारी कामयाबी मिली है लेकिन शेष भाषाओं में इसे असफलता हाथ लगी है। गोट फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 447 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म में साउथ सिनेमा के बड़े स्टार शामिल थे। जिनमें राणा दग्गुबाती और फहद फासिल जैसे नाम शामिल हैं।

ट्रेडिंग वेबसाइट सेकनिल्क के मुताबिक 'वेट्टैयन' ने छठवें दिन 4.3 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म ने भारत में ही 133.8 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ पार कर गई है। हालांकि अब फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ रही है। लेकिन अब तक फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की जोड़ी भी बड़े पर्दे पर 33 साल बाद लौटी थी। फिल्म में रजनीकांत ने लीड रोल निभाया है और राण दग्गूबाती भी अहम किरदार में नजर आए हैं। अमिताभ बच्चन के किरदार की भी खूब तारीफ की गई है।

वहीं फिल्म ने 6वें दिन ही 200 करोड़ी क्लब में एंट्री ले ली है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 202.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म ने भारत में कुल 133 करोड़ रुपयों की कमाई की है। वहीं 69 करोड़ रुपये विदेशों से भी फिल्म ने कमाए हैं। अभी भी फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है। हालांकि अब फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

अब दर्शकों को दीपावली पर रिलीज होने वाली 2 बड़ी फिल्मों का इंतजार है। आने वाले 1 नवंबर को सिनेमाघरों में अजय देवगन स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 3' एक साथ दस्तक देने वाली हैं। ये दोनों ही फिल्म सुपरहिट सीरीज का तीसरा पार्ट हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री