Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ख्यातनाम निर्देशक कंवल शर्मा गिरफ्तार, 2022 से थे फरार, चेक बाउंस केस में सुनाई गई थी 1 साल की सजा

वर्षों तक बॉलीवुड में सक्रिय रहे और जीते हैं शान से व हीरालाल पन्नालाल जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले कंवल शर्मा को उत्तराखंड पुलिस ने आखिरकार मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। वह 2022 से फरार चल रहे थे और उन पर एक चेक बाउंस मामले में अदालत की सजा से बचने का आरोप था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 3:02:44

ख्यातनाम निर्देशक कंवल शर्मा गिरफ्तार, 2022 से थे फरार, चेक बाउंस केस में सुनाई गई थी 1 साल की सजा

दिग्गज फिल्म निर्देशक कंवल शर्मा, जो 1980 और 90 के दशक में संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा और जीतेंद्र जैसे सितारों के साथ काम कर चुके हैं, को मुंबई के अंधेरी स्थित सिटी मॉल से 7 जून को उत्तराखंड की हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर राजेश यादव और उनकी टीम ने की।

कंवल शर्मा को धारा 138 (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881) के तहत दोषी ठहराया गया था। मामला वर्ष 2013 का है जब उन्होंने अपनी फिल्म दिल्ली आई की रिलीज के दौरान एक बिजनेसमैन-सुपरमॉडल से 25 लाख रुपये उधार लिए थे। उन्होंने 30 दिनों में 50 लाख रुपये लौटाने का वादा किया और उसी राशि का चेक दिया, जो बाद में बाउंस हो गया।
2015 में संबंधित व्यक्ति ने कंवल शर्मा के खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को हल्द्वानी की एसीजेएम कोर्ट ने उन्हें एक साल की सजा और 51.10 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। फरवरी 2019 में उन्हें नैनीताल सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई, लेकिन 2022 में उनकी अपील खारिज कर दी गई।

तब से वे फरार चल रहे थे। अदालत के कई सम्मन, गैर-जमानती वारंट और अखबारों में नोटिस के बावजूद वे पेश नहीं हुए। उन्होंने वित्तीय तंगी और जेल के डर को अपनी अनुपस्थिति का कारण बताया। इसके चलते उन पर आईपीसी की धारा 229K और 174K के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

अब उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तराखंड लाया जाएगा जहां आगे की सुनवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका