न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वरा भास्कर और फूड ब्लॉगर में तू-तू मैं-मैं जारी, एक्ट्रेस ने वजन बढ़ने को लेकर मजाक उड़ाने पर दिया यह जवाब

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (36) अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। स्वरा अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Jun 2024 11:05:21

स्वरा भास्कर और फूड ब्लॉगर में तू-तू मैं-मैं जारी, एक्ट्रेस ने वजन बढ़ने को लेकर मजाक उड़ाने पर दिया यह जवाब

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (36) अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। स्वरा अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं। किसी भी बात पर चुप रहने के बजाय खुलकर बोलने से स्वरा कई बार मुसीबत में फंस जाती हैं। इन दिनों स्वरा और एक फूड ब्लॉगर नलिनी आपस में उलझे हुए हैं और एक-दूसरे पर सोशल मीडिया के माध्यम से हमला बोल रहे हैं। दरअसल दोनों के बीच ये बहस बकरीद वाले दिन से छिड़ी हुई है।

तब नलिनी ने एक शाकाहारी खाने की प्लेट शेयर की थी, जिसको लेकर उन्होंने रिप्लाई किया था। फिर नलिनी ने ट्विटर पर स्वरा की दो फोटो शेयर की, जिनमें से एक में स्वरा काफी पतली लग रही हैं तो दूसरी उनकी हाल ही की फोटो है। इसमें स्वरा काफी हेल्दी दिख रही हैं। नलिनी ने कैप्शन में लिखा, “उसने क्या खाया?” इस पर स्वरा ने रिप्लाई में लिखा, “उसने एक बच्चा पैदा किया और बेहतर करो, नलिनी।”

इसके बाद नलिनी ने लिखा, “मैं अच्छा कर रही थी, लेकिन आपने मेरी शाकाहारी पोस्ट पर नफरत फैलाकर मेरे रास्ते में बाधा डाली। मैं नियमित रूप से शाकाहार को बढ़ावा देती हूं और वो पोस्ट इसका एक हिस्सा था। आपकी रिएक्शन ने इसे सांप्रदायिक मुद्दे में बदल दिया, यही वजह है कि मैंने उस दिन जवाब नहीं दिया।

इसके जवाब में स्वरा ने लिखा, ”चलिए इस पर चर्चा करते हैं! आप इस बात से नाराज हो गईं कि मैंने आपके शाकाहारी खाने वाली पोस्ट पर सवाल उठाया जिसका साफ तौर से उद्देश्य बकरीद पर मुसलमानों को निशाना बनाना था। ठीक है, लेकिन शाकाहार पर मुझसे बात करने की बजाय आपने एक बच्चे को स्तनपान कराने वाली मां को वजन बढ़ने के लिए शर्मिंदा करना चुना?? आप एक न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट हैं?”

swara bhasker,actress swara bhasker,food blogger nalini,swara nalini,swara nalini verbal fight,swara bhasker vegetarian

फिल्ममेकर्स स्वरा को विवादित एक्ट्रेस का टैग देकर काम नहीं देते

स्वरा पिछले दिनों फिल्म इंडस्ट्री में साइडलाइन किए जाने वाले बयान की वजह से सुर्खियों में थीं। स्वरा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि विवादित मुद्दों पर अपनी राय रखने और बेबाकी की वजह से उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिल रहा है। उन्हें फिल्ममेकर्स और इंडस्ट्री के लोग साइडलाइन करते हैं। फिल्ममेकर्स उनके खिलाफ गलत बातें बोलते हैं और उन्हें विवादित एक्ट्रेस का टैग देकर काम नहीं देते हैं।

स्वरा ने कहा कि इंडस्ट्री में बहुत सारे प्रोड्यूसर्स के लिए मैं अछूत हो गई हूं। स्वरा ने कहा कि ये मेरे शब्द नहीं हैं, ये शब्द मेरे शुभचिंतकों के और डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स व दोस्तों के हैं जिन्होंने कॉल करके मुझे ये सब बताया है। लोगों ने मुझे बताया कि वो मुझे कास्ट करना चाहते हैं, मगर स्टूडियो में मेरा नाम सुनकर रिजेक्ट कर दिया जाता है।

स्वरा की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने पिछले साल समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ शादी की थी। 23 सितंबर 2023 को स्वरा ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम राबिया है। स्वरा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं और बेटी की परवरिश में बिजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क