न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बेटी रेनी ने सुष्मिता को इस गाने के साथ किया बर्थडे विश, सुनील शेट्टी की इन Photos ने फैंस को चौंकाया

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज मंगलवार (19 नवंबर) को अपने जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। सुष्मिता 49 साल की हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Nov 2024 8:42:45

2 News : बेटी रेनी ने सुष्मिता को इस गाने के साथ किया बर्थडे विश, सुनील शेट्टी की इन Photos ने फैंस को चौंकाया

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज मंगलवार (19 नवंबर) को अपने जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। सुष्मिता 49 साल की हो गई हैं। इस मौके पर सुष्मिता को चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। सुष्मिता की बड़ी बेटी रेनी सेन ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। रेनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह सुष्मिता की साल 2004 में आई फिल्म ‘मैं हूं ना’ का पॉपुलर गाना ‘तुम्हें जो मैंने देखा’ गाती सुनी जा सकती हैं।

इस वीडियो के साथ रेनी ने एक प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा है। रेनी ने लिखा, “भगवान से मिले मेरे फेवरेट गिफ्ट, मेरी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मुझे और अलीसा को बेस्ट लाइफ देने के लिए थैंक्यू। हमें मजबूत, इंडिपेंडेंट वीमेन और सबसे अहम, अच्छा इंसान बनना सिखाने के लिए शुक्रिया। अगर मैं आप से आधा भी बन जाऊं तो मुझे पता चल जाएगा कि मैंने जिंदगी में कुछ कर दिखाया है। बर्थडे गर्ल, मैं आपसे बेशुमार प्यार करती हूं। ये सबसे शानदार साल है जो कई नए अद्भुत एक्सपीरियंस के साथ आपका इंतजार कर रहा है! दुग्गा दुग्गा मां! आपके बच्चों की तरफ से स्क्विशी हग्स और किसेज।”

दूसरी ओर, सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फैंस को बर्थडे पर बधाई देने के लिए थैंक्यू बोला। उनके साथ उनकी दोनों बेटियां रेनी और अलीसा भी थीं। सुष्मिता ने कहा, “मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं। मेरे दिन को इतना खास बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया।” बता दें सुष्मिता अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सुष्मिता 21 मई 1994 को मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय थीं।

सुष्मिता को इससे पहले अपने हिट स्ट्रीमिंग शो ‘आर्या’ के तीसरे सीजन की शूटिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। सुष्मिता ने अभी तक शादी नहीं की है। पिछले कुछ सालों से वह रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं। हालांकि उनका ब्रेकअप हो गया था, लेकिन कुछ दिनों से दोनों फिर से साथ-साथ दिखने लगे हैं।

63 साल की उम्र में सुनील शेट्टी की बॉडी देख हर कोई हुआ हैरान

बॉलीवुड में ‘अन्ना’ के नाम से मशहूर सुनील शेट्टी तीन दशक से भी ज्यादा समय से फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने यूं तो हर तरह के रोल किए हैं, लेकिन एक्शन और कॉमेडी में कुछ ज्यादा ही पसंद किए गए। सुनील अब कम ही फिल्मों में नजर आते हैं। इस बीच सुनील ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसी फोटो शेयर कीं, जिन्हें देख फैंस अचंभित हो रहे हैं। सुनील ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की हैं, उनमें वे शर्टलेस हैं।

63 की उम्र में सुनील का ये अवतार देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। फैंस फिटनेस पर फिदा हुए जा रहे हैं। पहली तस्वीर में सुनील शावर के नीचे नहा रहे हैं। उनके सिर पर से पानी नीचे की तरफ आ रहा है। साथ ही वे दोनों हाथों से बाल को पीछे कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में सुनील हैंड शावर से अपने ऊपर पानी डाल रहे हैं और पोज दे रहे हैं।

इसमें उनके एब्स दिखाई दे रहे हैं। सुनील ने कैप्शन में लिखा, “अपनी उम्र के मिथक को धो दीजिए।” सुनील की फोटो देख हेयरस्टाइलिस्ट आलिम खान ने लिखा, “पानी में आग।” एक्टर बख्तियार ने लिखा, “अन्ना हम पर रहम करो।” सिंगर नील नितिन मुकेश ने लिखा, “अलग ही लेवल की प्रेरणा है ये तो। भगवान भला करे आपका।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री