न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रैंप वॉक करते वीर ने तारा को दिया फ्लाइंग किस, वीडियो वायरल, करवा चौथ पर हिना ने पति पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक एक्टर वीर पहाड़िया और एक्ट्रेस तारा सुतारिया का रिश्ता महीनों से सुर्खियों में है। पहली बार अफवाहें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Oct 2025 2:33:45

2 News : रैंप वॉक करते वीर ने तारा को दिया फ्लाइंग किस, वीडियो वायरल, करवा चौथ पर हिना ने पति पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक एक्टर वीर पहाड़िया और एक्ट्रेस तारा सुतारिया का रिश्ता महीनों से सुर्खियों में है। पहली बार अफवाहें तब उड़ीं जब दोनों को डिनर डेट के बाद मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते देखा गया। इस साल की शुरुआत में शोस्टॉपर के तौर पर साथ में रैंप वॉक करने के बाद अटकलें और तेज हो गईं। अब एक बार फिर से उनका प्यार नजर आया, जिसे देख उनके फैंस रोमांचित हुए जा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

दरअसल लैक्मे फैशन वीक 2025 में एक बेहद खूबसूरत मोमेंट देखने को मिला जब वीर ने अब्राहम एंड ठाकोर के लिए रैंप वॉक करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड तारा को एक फ्लाइंग किस दिया। दर्शकों के बीच मौजूद तारा भी अपनी खुशी छिपा नहीं पाईं और वीर को देख उनके लिए तालियां बजाती नजर आईं। वीडियो में वीर रैंप पर चलते हुए अचानक दर्शकों में मौजूद तारा को फ्लाइंग किस देते हैं। इसके बाद कैमरा तारा पर फोकस होता है, जो उनके लिए ताली बजा रही हैं। बता दें लैक्मे फैशन वीक का 25वां संस्करण नई दिल्ली में 8 से 12 अक्टूबर तक वसंत कुंज स्थित द ग्रैंड में आयोजित होगा।

इसके दूसरे दिन गुरुवार (9 अक्टूबर) को एनआईएफ ग्लोबल के एक सेगमेंट में 'द रनवे' कलेक्शन पेश किया गया। इस दौरान वीर ने क्रीम कलर की इंडो वेस्टर्न ड्रेस में रैंप किया। इस मौके पर अदिति राव हैदरी ने भी न केवल एक शोस्टॉपर के रूप में, बल्कि सत्य पॉल की सह-रचनात्मक निर्देशक के रूप में छाप छोड़ी। वीर की बात करें तो वे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाति और जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई हैं।

वीर ने इसी साल 'स्काई फोर्स' मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और सारा अली खान भी थे। दूसरी ओर तारा इससे पहले लंबे समय तक एक्टर आदर जैन के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। आदर एक्ट्रेस करीना-करिश्मा व एक्टर रणबीर कपूर के कजिन ब्रदर हैं। आदर की इसी साल अलेखा आडवाणी के साथ शादी हुई है।

हिना खान और रॉकी जायसवाल की इसी साल हुई थी शादी

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान ने अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करते हुए कुछ खास पलों की झलक अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें हिना शॉर्ट हेयर और चश्मा पहने सोफे पर बैठी दिखाई दे रही हैं और मेहंदी से सजे हाथ को दिखा रही हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “पहला हमेशा स्पेशल होता है।” साथ में करवा चौथ वाइब्स के हैशटैग भी लगाए।

साथ ही एक और फोटो है जिसमें रॉकी ने अपनी और हिना की जोड़ियों का खास तुक बनाया और उन्होंने HIRO (Hina + Rocky) और शादी की डेट 4.6.2025 को मेहंदी में लिखा हुआ दिखाया, जो रिश्ते की खूबसूरती और पर्सनल टच को दिखा रहा है। फैंस ने हिना के मेहंदी डिजाइन और सिंपल मगर स्टाइलिश लुक की तारीफ करने के साथ उनके पहले करवा चौथ को यादगार बनाने की बधाई दी। इसके पहले हिना ने एक मजेदार रील शेयर की थी, जिसमें वह अपनी टीम के साथ मेकअप रूम में बैठकर ट्रेंडिंग सॉन्ग 'दीवाने तो दीवाने हैं' पर लिप-सिंक करती दिखीं।

बता दें हिना का अभी कैंसर का इलाज चल रहा है, ऐसे में उनके लिए व्रत रखना लाजमी नहीं है। हिना ने पिछले साल खुलासा किया था कि उन्हें स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर है। तब से ही रॉकी साये की तरह उनके साथ है। इन दिनों हिना और रॉकी एक साथ 'पति पत्नी और पंगा' शो में दिख रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड