न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 13 की उम्र में शाहरुख के गाने पर थिरके वीर, देखें..., इन्होंने वीडियो शेयर कर उड़ाया राखी का मजाक

अभिनेता वीर पहाड़िया (30) ने हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा है। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 02 Feb 2025 12:07:39

2 News : 13 की उम्र में शाहरुख के गाने पर थिरके वीर, देखें..., इन्होंने वीडियो शेयर कर उड़ाया राखी का मजाक

अभिनेता वीर पहाड़िया (30) ने हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा है। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और सारा अली खान भी हैं। फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फैंस फिल्म पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। दर्शक वीर की एक्टिंग से भी प्रभावित हैं। वीर के लिए शानदार आगाज रहा। इस बीच वीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

इसमें वे सुपरस्टार शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण की मूवी 'ओम शांति ओम' के गाने 'दर्द-ए-डिस्को' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीर ने इसके साथ एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरे जन्मदिन पर ‘स्काई फोर्स’ को मिल रहे प्यार के साथ, मैं सिर्फ एक वीडियो शेयर करना चाहता हूं। जब मैं 13 साल का था और उस वक्त से ही बॉलीवुड फिल्मों का दीवाना था। मैंने 'दर्द-ए-डिस्को' की मेकिंग के सभी वीडियो देखे थे।

स्टेप्स सीखे, सिक्स पैक के लिए डाइट की, लाइट्स, पंखे, पत्ते, प्रॉप्स, कॉस्ट्यूम्स और डांसर्स को मैनेज किया और इसे सोनी हैंडीकैम पर कैसेट के साथ एक बार में शूट किया क्योंकि मुझे एडिट करना नहीं आता था। मेरे परिवार को कुछ पता नहीं था क्योंकि मैंने इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया था और सब कुछ पूरे जुगाड़ से किया था। आग की सीक्वेंस के लिए कमरे में रोशनी की गई थी और हमने इसे बढ़ाने के लिए डिओडोरेंट का इस्तेमाल किया था। वहीं इसे सही से शूट करने के लिए हमारे पास सिर्फ एक प्रयास था।

मेरी जिंदगी बदलने के लिए शाहरुख खान और फराह खान का शुक्रिया और सबसे महत्वपूर्ण बात, मेरे सपनों को साकार करने के लिए ईश्वर का शुक्रिया।” एक समय असिस्टेंट डायरेक्टर ही नहीं बल्कि बॉडी डबल का काम करने वाले वीर यूं तो जाने-माने नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं, मगर उन्होंने राजनीति का रुख करने के बजाय एक्टिंग की दुनिया में किस्मत आजमाने की ठानी।

राखी सावंत के एक्स हसबैंड रितेश ने कहा, मैंने डोडी खान को भगा दिया...

एक्ट्रेस राखी सावंत हाल ही लाहौर पहुंच गई थीं जहां उन्होंने दावा किया कि वो पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान से निकाह करने वाली हैं। हालांकि डोडी ने अब शादी से इनकार कर दिया है। इस पर राखी के एक्स-हसबैंड रितेश राज सिंह ने उनका मजाक उड़ाया है। रितेश ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो कहते हैं, “राखी तेरा दूल्हा भाग गया। मैंने उसे भगा दिया। अब तू क्या करेगी। तुझे पाकिस्तान की बहू तो मैं बनने नहीं दूंगा।

जब तक मैं जिंदा हूं तुझे पाकिस्तान की बहू नहीं बनने दूंगा। ये मेरा वादा है कि दूधी खान और करेला सांवत की शादी नहीं होने दूंगा। मैं बेवकूफ नहीं बैठा। डरपोक दूल्हे को चुनेगी तो ऐसा ही होगा। राखी पाकिस्तान की बहू तब ही बनेंगी जब पाकिस्तान से हानिया समेत बाकी एक्ट्रेस आकर भारतीय मर्दों से शादी रचाएंगी और उनकी दूसरी बीवी बनकर रहेंगी। रितेश ने बाद में एक और वीडियो शेयर किया।

इसमें वो एक हथौड़ा लेकर खड़े हैं और डोडी को धमका रहे हैं। रितेश कहते हैं, “दूधी खान, तू कायर है। तूने बॉलीवुड की क्वीन के साथ अच्छा नहीं किया। मैं इसी हथौड़े से तेरा अंडमान निकोबार तोड़ दूंगा। एक दिन तू बोलता है, दूसरे दिन यू-टर्न मार लेता है। हमारी राखी इतनी सस्ती नहीं है, तू उसे अफोर्ड नहीं कर सकता।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ