टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस वीणा कपूर (Veena Kapoor) को उन्हीं के 43 साल के बेटे ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। 74 साल की वीणा कपूर को बेटे ने बैट से मार-मारकर कत्ल कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीणा कपूर के बेटे ने मुंबई के जुहू में स्थित 12 करोड़ के फ्लैट को कब्जा करने के लिए मां को मौत के घाट उतारा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीणा कपूर की हत्या करने वाले आरोपी बेटे का नाम सचिन कपूर है। पुलिस ने सचिन के साथ घर के नौकर लालू कुमार मंडल को भी गिरफ्तार किया है।
वीणा कपूर (Veena Kapoor Murder) की मौत की खबर सुनने के बाद हर कोई स्तब्ध है। एक्ट्रेस की मौत की जानकारी उन्हीं की को-एक्ट्रेस नीतू कोहली (Neetu Kohli) ने दी हैं।














