न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वेदांग ने सुहाना-खुशी को लेकर बताईं ये बातें, प्रभास जल्द करेंगे शादी की घोषणा, इन्होंने दिए संकेत

इन दिनों एक्टर वेदांग रैना खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी फिल्म ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वेदांग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Oct 2024 8:01:48

2 News : वेदांग ने सुहाना-खुशी को लेकर बताईं ये बातें, प्रभास जल्द करेंगे शादी की घोषणा, इन्होंने दिए संकेत

इन दिनों एक्टर वेदांग रैना खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी फिल्म ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वेदांग इस फिल्म अपनी को-एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वेदांग और आलिया पिछले दिनों खतरों के खिलाड़ी 14 के फिनाले में सेट पर पहुंचे थे। इसके अलावा वे हाल ही ‘बिग बॉस 5 मराठी’ के फाइनल में भी दिखे। वेदांग ने पिछले साल के अंत में शाहरुख खान की बेटी सुहाना, दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्य नंदा के साथ ‘द आर्चीज’ फिल्म के साथ डेब्यू किया था।

फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस बीच वेदांग ने सुहाना व खुशी को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। वेदांग ने गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि सुहाना अपने आस-पास के लोगों के साथ बहुत अच्छे से पेश आती हैं। ये बात मुझे उनकी बहुत पसंद है और जो बात मुझे उनकी नहीं पसंद वो ये है कि वह तैयार होने में सबसे ज्यादा समय लेती थीं। हम लड़के 15 मिनट में तैयार हो जाते थे और फिर सुहाना के लिए 40 मिनट तक इंतजार करते थे।

कई बार तो सुहाना की मेकअप टीम शूटिंग रोक देती थी और कहती थी, ‘उनके बाल खराब हो गए हैं।’ हालांकि ये सुहाना की गलती नहीं थी, ये उसके कैरेक्टर के लिए जरूरी था। इसके बाद वेदांग से उनकी कथित गर्लफ्रेंड खुशी के बारे में कहा कि वह सभी लोगों के साथ बहुत प्यार और आदर के साथ रहती हैं। मुझे उनकी ये बात बहुत पसंद है…ये कहना गलत होगा कि मैं उनकी ये आदत बर्दाश्त करता हूं, लेकिन हां मुझे ये बात पसंद नहीं है कि वह कभी-कभी खुद की काबिलियत पर शक करने लगती है।

vedang raina,actor vedang raina,alia bhatt,jigra movie,suhana khan,actress suhana khan,khushi kapoor,actress khushi kapoor,prabhas,south indian star prabhas,prabhas marriage

साउथ इंडियन स्टार प्रभास की शादी को लेकर अक्सर लगती रहती हैं अटकलें

‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस साउथ इंडियन स्टार को चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं। प्रभास अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। आए दिन उनकी शादी की खबरें आती रहती हैं। फैंस भी कबसे इस शुभ घड़ी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच प्रभास के अंकल दिग्गज एक्टर कृष्णन राजू की पत्नी श्यामला देवी ने उनकी शादी को लेकर संकेत दिए हैं।

दरअसल 123 तेलुगू की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास की आंटी ने कहा कि उनकी शादी की अनाउंसमेंट बहुत जल्द होने वाली है। प्रभास जल्द ही शादी की घोषणा करेंगे। हालांकि जब श्यामला से प्रभास की होने वाली पत्नी के बारे में सवाल किया गया तो वह शांत हो गईं। अब फैंस सोशल मीडिया पर शादी की तारीख पूछ रहे हैं। श्यामला ने पहले कहा था कि पूरा परिवार चाहता है कि प्रभास शादी कर लें।

उल्लेखनीय है कि प्रभास की शादी को लेकर कई दफा अटकलें लगाई जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक खुशखबरी नहीं मिली। एक दफा प्रभास ने भी इस बारे में कहा था कि मैं जल्द ही शादी नहीं कर रहा हूं क्योंकि मैं अपनी फीमेल फैंस की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता हूं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास की फिल्म ‘द राजा साहब’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। प्रभास इन दिनों अपनी इस फिल्म पर जोर-शोर से काम कर रहे हैं। इसके अलावा भी प्रभास के पास कई फिल्में हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ थी, जो सुपरहिट रही।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री