न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटे के लिए रात 3.30 बजे तक जगते हैं वत्सल, इधर शोएब ने इस मौके पर शेयर की बेटे की फोटो

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल इशिता दत्ता और वत्सल सेठ को लोग काफी पसंद करते हैं। पिछले दिनों इशिता ने बेटे को जन्म दिया। जिस तरह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Jul 2023 11:12:40

बेटे के लिए रात 3.30 बजे तक जगते हैं वत्सल, इधर शोएब ने इस मौके पर शेयर की बेटे की फोटो

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल इशिता दत्ता और वत्सल सेठ को लोग काफी पसंद करते हैं। पिछले दिनों इशिता ने बेटे को जन्म दिया। जिस तरह से पैरेंट्स बनने के बाद हर जोड़ी की जिंदगी में बदलाव आता है उसी तरह से इशिता और वत्सल को भी अलग अनुभवों से गुजरना पड़ रहा है। अब वत्सल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया कि उनकी रातों की नींद उड़ गई है। वत्सल ने इशिता और बेटे का वीडियो पोस्ट कर बताया कि उन्हें अब रात के साढ़े तीन बजे तक जागना पड़ता है। वीडियो में इशिता बेटे को रात में चुप कराने की कोशिश कर रही हैं। तब वत्सल भी नींद से उठकर इस पल को कैमरे में कैप्चर कर रहे हैं।

दोनों पस्त दिख रहे हैं। उनके चेहरे देखकर लग रहा है कि वे बहुत थक गए हैं और सोना चाहते हैं, लेकिन बच्चे को सुलाए बिना ऐसा कैसे हो सकता है। गौरतलब है कि शादी के 6 साल बाद वत्सल-इशिता के घर किलकारियां गूंजी हैं। आपको बता दें कि इन दोनों ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। खास बात ये है कि दोनों अलग-अलग मूवी में अजय देवगन के बेटा-बेटी का रोल निभा चुके हैं। वत्सल ने ‘टार्जन द वंडर कार’ में अजय के बेटे और इशिता ने ‘दृश्यम’ में अजय की बेटी की भूमिका अदा की थी।

vatsal sheth,ishita dutta,shoaib ibrahim,dipika kakkar,vatsal son video,shoaib son photo

शोएब इब्राहिम व दीपिका कक्कड़ के बेटे का नाम है रुहान

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ के घर शादी के 5 साल बाद नन्हा मेहमान आया है। दोनों काफी खुश हैं। वे फैंस को बेटे से जुड़ी जानकारियां अक्सर व्लॉग या सोशल मीडिया से देते रहते है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बेटे के नाम का खुलासा किया था। शोएब ने बेटे रुहान के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। यह वायरल हो गई है। शोएब ने कैप्शन में लिखा, एक साल पहले जब ये सफर शुरू हुआ था तो कभी नहीं सोचा था कि इतनी प्यारी तरह से विश मिलेगा एक साल पूरा होने पर। राजवीर बग्गा और अजूनी के 1 साल पूरे होने पर।

फोटो में शोएब, रुहान पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। उन्होंने बेटे के चेहरे पर हार्ट इमोजी शेयर कर इसे छुपा दिया है। आपको बता दें कि शोएब एक साल पहले ही स्टार भारत पर टेलीकास्ट होने वाले सीरियल ‘अजूनी’ से जुड़े थे। शो को हाल ही में 1 साल पूरा हुआ है। शोएब ने बेटे की फोटो शेयर करने के साथ यह खुशी मनाई। दीपिका और शोएब ने साथ में पोपुलर शो ‘ससुराल सिमर का’ में काम किया था। उन्होंने 22 फरवरी 2018 को निकाह किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश