न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण तेज बने पिता, बच्चे से मिलने अस्पताल पहुंचे चिरंजीवी, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का गाना ‘पनवाड़ी’ रिलीज

साउथ इंडियन एक्टर वरुण तेज और उनकी पत्नी लावण्या त्रिपाठी की जिंदगी खुशियों से गुलजार हो गई है। लावण्या ने आज बुधवार (10 सितंबर)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 8:21:59

2 News : वरुण तेज बने पिता, बच्चे से मिलने अस्पताल पहुंचे चिरंजीवी, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का गाना ‘पनवाड़ी’ रिलीज

साउथ इंडियन एक्टर वरुण तेज और उनकी पत्नी लावण्या त्रिपाठी की जिंदगी खुशियों से गुलजार हो गई है। लावण्या ने आज बुधवार (10 सितंबर) को हैदराबाद के रेनबो अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। कपल ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ शेयर किया है। यह खबर सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री के लोग कपल को बधाइयां और शुभकामनाएं देने में जुट गए। वरुण ने एक ग्रे-स्केल फोटो शेयर की, जिसमें वह अपनी पत्नी के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं जबकि लावण्या नवजात बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, “हमारा छोटा सा दोस्त 10.09.2025.” साउथ इंडियन एक्टर राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला, निर्देशक वेंकी अटलुरी और अन्य सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। वरुण के चाचा सुपरस्टार चिरंजीवी बच्चे से मिलने के लिए मन शंकरवारा प्रसादगरु के सेट से सीधे हॉस्पिटल पहुंचे। चिरंजीवी ने इस पल को अपने कैमरे में कैद किया जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। फोटो में चिरंजीवी बच्चे को गोद में लिए हुए हैं और उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान है और वरुण उन्हें देख रहे हैं। चिरंजीवी ने लिखा, “इस दुनिया में आपका स्वागत है, नन्हे!

कोनिडेला परिवार में नवजात शिशु का हार्दिक स्वागत है। वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी को माता-पिता बनने पर हार्दिक बधाई। नागबाबू और पद्मजा के लिए बहुत खुशी है, जो अब दादा-दादी बन गए हैं। बच्चे को ढेर सारी खुशियां, अच्छे स्वास्थ्य और ढेर सारे आशीर्वाद की कामना करता हूं। आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा हमारे बच्चे पर बना रहे।” बता दें कपल ने मई में बच्चे की उम्मीद की खबर की घोषणा की थी। उल्लेखनीय है कि लावण्या और वरुण ने 5 साल तक डेट करने के बाद नवंबर 2023 में शादी कर ली। दोनों को ‘मिस्टर इंडिया’ फिल्म की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया था। कपल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वरुण अब मेरलापाका गांधी द्वारा निर्देशित हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे, जबकि लावण्या, ‘टनल’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं, जो इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है।

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ इस दिन होगी रिलीज

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर फैंस की बेकरारी बढ़ती ही जा रही है। यह इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब इसका नया गाना 'पनवाड़ी' रिलीज हो गया है। इसमें वरुण और जान्हवी एक साथ जबरदस्त तरीके से थिरकते दिख रहे हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ के भी अहम रोल हैं। गाने में इस जोड़ी की भी झलक दिख रही है। इस गाने को मशहूर भोजपुरी सिंगर खेसारीलाल यादव, मासूम शर्मा, देव नेगी, प्रीतम और निखिता गांधी ने मिलकर गाया है।

यह पार्टी सॉन्ग है और होली पर बेस्ड है। रंगों में रंगे हुए ये सितारे खेसारी की आवाज पर कुछ इस कदर खोए हुए दिखे कि इसे देखकर किसी के भी पैर हिलने लगे। जहां तक बात करें इस सॉन्ग की तो इसमें जान्हवी के चेहरे का एक्सप्रेशन हो या फिर वरुण के साथ उनकी जोड़ी सब सुपर से ऊपर लोग बता रहे हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान शशांक खेतान ने संभाली है, वहीं करण जौहर फिल्म के निर्माता हैं। हाल ही फिल्म का पहला गाना 'बिजुरिया' जारी किया गया था, जिसे काफी पसंद किया गया। इसमें भी वरुण और जान्हवी ने ताल से ताल मिलाई थी। यह 90 के दशक में आए सोनू निगम के गाने का रीक्रिएशन है, जिसने खूब धूम मचाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह