Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस स्टार कपल के घर जल्द गूजेंगी किलकारियां, ‘स्क्विड गेम 3’ का टीजर आया सामने और इस दिन होगी रिलीज

साउथ फिल्म जगत के एक बड़े परिवार में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। दिग्गज एक्टर चिरंजीवी के परिवार में जल्द ही नया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 May 2025 2:39:23

2 News : इस स्टार कपल के घर जल्द गूजेंगी किलकारियां, ‘स्क्विड गेम 3’ का टीजर आया सामने और इस दिन होगी रिलीज

साउथ फिल्म जगत के एक बड़े परिवार में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। दिग्गज एक्टर चिरंजीवी के परिवार में जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। चिरंजीवी के भतीजे एक्टर वरुण तेज और उनकी पत्नी एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। शादी के करीब डेढ़ साल बाद उनके घर जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी आएगी। वरुण और लावण्या ने फैंस को खुशखबरी देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत प्यारी फोटो शेयर की है, जिसमें वे एक-दूसरे का हाथ थामे हुए हैं और उनके हाथ में छोटे से जूते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने इस क्यूट फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, “लाइफ का अब तक का सबसे खूबसूरत रोल…जल्द ही आ रहा है।” ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कपल को फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ फैंस भी बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। राम चरण की पत्नी उपासना ने कमेंट कर लिखा, “बेस्ट न्यूज, होने वाले सबसे स्वीट पेरेंट्स।” एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने भी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, “ओएमजी बधाई हो।” अल्लू स्नेहा रेड्डी से लेकर अदिति राव हैदरी, सामंथा रुथ प्रभु सहित कई सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि लावण्या और वरुण ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 8 जून 2023 को हैदराबाद में सगाई की और उसी साल इटली के टस्कनी में 1 नवंबर को ड्रीमी वेडिंग की थी। उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। कपल ने पिछले साल फर्स्ट एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। कपल ने ‘मिस्टर’, ‘अंतरिक्षम 9000 केएमपीएच’ और ‘कंचे’ जैसी फिल्मों में काम किया है। यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई।

जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय है कोरियन थ्रिलर वेब सीरीज ‘स्किवड गेम’

कोरियन थ्रिलर वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय है। इसका दूसरा सीजन पिछले साल 26 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। इसकी अपार सफलता के बाद से ही प्रशंसक इसके तीसरे सीजन की मांग कर रहे हैं। 'स्क्विड गेम 3' का ऐलान पहले ही हो चुका है और निर्माताओं ने अब तीसरे सीजन का टीजर जारी कर दिया है।

इसका प्रीमियर 27 जून से नेटफ्लिक्स पर होगा। यह इस सीरीज का अंतिम सीजन है, जिसमें 'प्लेयर 456' मासूम लोगों की मौत का बदला 'फ्रंट मैन' से लेगा। 'स्क्विड गेम' कुछ ऐसे लोगों की कहानी है जो जिंदगी में खुद को हारा हुआ महसूस करते हैं। इन सबको एक दिन एक कंपीटिशन के लिए बुलाया जाता है। जीतने वाले को एक बड़ी रकम दी जानी है। 'स्क्विड गेम' का पहला सीजन साल 2021 में आया था। सीजन 2 की कहानी अभी अधूरी है।

इसमें दिखाया गया है कि फ्रंटमैन ने प्लेयर नंबर 456 को पकड़ लिया है और उसकी सारी प्लानिंग बर्बाद कर दी है। प्लेयर नंबर 456 उस आदमी तक पहुंचना चाहता है जिसने इस गेम को बनाया है। अब कहानी को तीसरे सीजन में आगे बढ़ाया जाएगा। टीजर को देख दर्शकों के अंदर सस्पेंस और एक्साइटमेंट जग गया है। हर कोई इस सीरीज को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका