न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी: सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएगी वरुण-जाह्नवी की फिल्म, जानें पूरी जानकारी

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। जानें फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस अपडेट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Oct 2025 2:35:18

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी: सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएगी वरुण-जाह्नवी की फिल्म, जानें पूरी जानकारी

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में दोनों सितारों के अलावा सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। लंबे समय से इस मूवी का इंतजार कर रहे दर्शकों के मन में अब यह सवाल उठ रहा है कि सिनेमाघरों के बाद फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज

इस फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान ने किया है और इसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। पारिवारिक ड्रामा और कॉमेडी का तड़का लगाए यह फिल्म थिएटर्स के बाद ओटीटी पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि यह तुरंत उपलब्ध नहीं होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग दो महीने बाद यानी दिसंबर के पहले हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी।

ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी?

फिल्म को लेकर शुरुआती चर्चा जोरदार रही थी, लेकिन रिलीज नजदीक आते-आते इसका बज थोड़ा कमजोर पड़ा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ से क्लैश। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अपने पहले दिन 10 से 12 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि एडवांस बुकिंग से फिल्म को कोई खास फायदा नहीं हुआ है और अभी तक यह केवल करीब 2.5 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है।

कांतारा चैप्टर 1 का दबदबा

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के लिए सबसे बड़ी चुनौती ‘कांतारा चैप्टर 1’ बनी हुई है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही लगभग 18 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ वरुण-जाह्नवी की फिल्म पर भारी पड़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड