न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल के शो के अंतिम एपिसोड में धूम मचाएगा यह हीरो, रेखा से फैन ने पूछा ‘सुहाग’ से जुड़ा सवाल तो...

इस समय दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रहे हैं। उनका 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Dec 2024 2:13:46

2 News : कपिल के शो के अंतिम एपिसोड में धूम मचाएगा यह हीरो, रेखा से फैन ने पूछा ‘सुहाग’ से जुड़ा सवाल तो...

इस समय दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रहे हैं। उनका 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इस बीच शो के अगले एपिसोड में आने वाले स्पेशल गेस्ट के नाम का खुलासा कर दिया गया है। साथ ही उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे शो में सबके साथ कुछ खास गेम खेलते नजर आ रहे हैं। बता दें शनिवार (14 दिसंबर) को कपिल अंतिम एपिसोड होस्ट करेंगे।

यह 13वां एपिसोड है और इसके प्रसारित होने के बाद टीम ब्रेक पर जाने वाली है। शो के आखिरी गेस्ट के तौर पर वरुण धवन सहित फिल्म 'बेबी जॉन' की टीम नजर आने वाली है। टीम में फिल्म निर्माता एटली, निर्देशक कलीज, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश भी शामिल हैं। कीर्ति जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। टीजर में कई बेहतरीन पल देखने को मिल रहे हैं, जिनमें से एक में वरुण पोल डांस करते दिखते हैं।

बता दें शो के दूसरे सीजन में आलिया भट्ट, करण जौहर, गोविंदा, शक्ति कपूर, चंकी पांडे, ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ के कलाकार, विद्या बालन, कार्तिक आर्यन, नवजोत सिंह सिद्धू व उनकी पत्नी, हरभजन सिंह व उनकी पत्नी, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, जूनियर एनटीआर, सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, शत्रुघ्न सिन्हा, क्रिकेटर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव सहित कई मशहूर स्टार्स ने रंग जमाया। कपिल की टीम में सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह थे। इस सीजन की शुरुआत 21 सितंबर से हुई थी। पहला सीजन भी इसी साल आया था।

kapil sharma,the great indian kapil show,krushna abhishek,archana puran singh,comedian kapil sharma,varun dhawan,baby john movie,rekha,amitabh bachchan

कपिल शर्मा के शो में आईं एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने शेयर किए कई किस्से

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के शनिवार (7 दिसंबर) को प्रसारित एपिसोड में सदाबहार नायिका रेखा पहुंचीं। रेखा (70) ने इस दौरान अपनी पुरानी यादें ताजा कीं। शो के दौरान एक फैन ने रेखा से पूछा कि आपने फिल्म 'सुहाग' में डांडिया किया था और आप साउथ इंडियन होकर गुजराती डांडिया में इतनी अच्छी कैसे दिखीं? इस सवाल पर रेखा ने कहा कि इस फिल्म में जो मेरे सामने थे, वे ऐसे लोग थे कि उनके सामने अपने आप डांस निकल जाता है। डांडिया क्या, उनके सामने तो अंग-अंग थिरकने लगता है।

हालांकि रेखा ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कोई भी समझ सकता है कि उनका इशारा अमिताभ बच्चन की तरफ था। बता दें इस जोड़ी ने 70-80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था। रेखा ने शो में एक और दिलचस्प किस्सा बताया, जिसमें उन्होंने महान गायिका दिवंगत लता मंगेशकर की मिमिक्री की।

रेखा ने कहा कि मैंने लता दीदी से कहा कि मुझे अगले जन्म में आपके जैसी बेटी चाहिए। इस पर लता दीदी ने जवाब दिया, “अगले जन्म में क्यों, इस जन्म में क्यों नहीं, मम्मा?” यह बात सुन सब हंस पड़े। रेखा ने अमिताभ के लुक में आए कृष्णा अभिषेक के साथ डांस भी किया। वह कृष्णा के साथ स्टेप से स्टेप मिलाती नजर आती हैं। कीकू शारदा ‘उमराव जान’ बनकर थिरकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री