Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बेबी जॉन’ का टीजर आया सामने, धांसू अंदाज में दिखे वरुण, इस एक्ट्रेस ने किया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट

आज शुक्रवार (1 नवंबर) को 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। इन दोनों मूवी की रिलीज के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Nov 2024 1:56:56

2 News : ‘बेबी जॉन’ का टीजर आया सामने, धांसू अंदाज में दिखे वरुण, इस एक्ट्रेस ने किया अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट

आज शुक्रवार (1 नवंबर) को 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। इन दोनों मूवी की रिलीज के साथ वरुण धवन की 'बेबी जॉन' का टीजर भी प्रदर्शित किया गया। टीजर देखते ही देखते लीक हो गया और इंटरनेट पर छा गया। 'बेबी जॉन' साउथ इंडियन स्टार विजय की फिल्म 'थेरी' की ऑफिशियल रीमेक है। टीजर ने फिल्म के प्रति फैंस के उत्साह को नए स्तर पर पहुंचा दिया है। नेटिजंस ने एक्स (ट्विटर) पर टीजर को खूब शेयर किया।

वरुण लंबे बालों में खतरनाक लग रहे हैं। वरुण ने फिल्म के लिए कई लुक अपनाए, लेकिन हल्की दाढ़ी के साथ उनका लंबा हेयरस्टाइल उन्हें कुछ अलग ही रूप में पेश कर रहा है। वरुण को पहली बार एक बेटी के पिता के रूप में देखा जाएगा और यह उनके किरदार को एक नई गहराई देता है। पिता-पुत्री के रिश्ते को जिस तरह से दिखाया गया है, उसने दर्शकों को भावुक कर दिया है। टीजर में उनकी बेटी के साथ के कुछ खूबसूरत पल भी देखने को मिलते हैं, जो कहानी में इमोशनल एंगल जोड़ते हैं।

लगभग 2 मिनट लंबी क्लिप की शुरुआत एक छोटी लड़की से होती है जो बताती है कि कैसे चींटियों का एक समूह एक हाथी को भी गिरा सकता है। फिर हमें ‘बेबी जॉन’ के रूप में वरुण की झलक मिलती है, जिसे सिर्फ एक शब्द में बयां नहीं किया जा सकता। उन्हें एक बदमाश पुलिस वाले, एक एक्शन हीरो, एक रसोइया और अंत में अपनी बेटी के लिए एक प्यार करने वाले पिता के रूप में देखा जाता है।

पिछले साल शाहरुख खान की सुपरहिट मूवी ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली ने 'बेबी जॉन' का निर्माण किया है। साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश 'बेबी जॉन' के साथ हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस वामिका गब्बी और राजपाल यादव की भी अहम भूमिकाएं हैं। एक गाने में सुपरस्टार सलमान खान नजर आएंगे। ए. कालीस्वरन के डायरेक्शन में बनी फिल्म क्रिसमस पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका