न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से वरुण-जान्हवी का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ‘थामा’ का टीजर

एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वे अब रोमांटिक फैमिली ड्रामा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 8:22:27

2 News : ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से वरुण-जान्हवी का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ‘थामा’ का टीजर

एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वे अब रोमांटिक फैमिली ड्रामा ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आएंगे। धर्मा प्रोडक्शंस ने आज सोमवार (14 जुलाई) को फिल्म से दोनों का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया। वरुण एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पोस्टर के साथ कैप्शन में एक शायरी भी लिखी है :-

ये आंसू हैं मेरे, समंदर का जल नहीं..
बारिश का क्या भरोसा, आज है..कल नहीं!!

जान्हवी भी पोस्टर में काफी आकर्षक लग रही हैं। इसके कैप्शन में लिखा है :-

दिखने में भोलीभाली चंचल प्यारी...
लेकिन अंदर से मेलोड्रेमेटिक लाइक मीना कुमारी!!!

फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं, जिनका नाम रोमांटिक और फैमिली ड्रामों पर बनी फिल्मों के लिए जाना जाता है। ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में वरुण के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब वे ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के जरिए वो उसी जादू को दोहराने जा रहे हैं, लेकिन इस बार थोड़ी ज्यादा गहराई और इमोशंस के साथ। साल 2023 में आई फिल्म ‘बवाल’ में साथ काम कर चुके वरुण और जान्हवी अब एक बार फिर जादू चलाएंगे।

‘बवाल’ में इस जोड़ी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब उन्हें एक और लव स्टोरी में देखना रोमांचक होगा। फिल्म में संध्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय जैसे एक्टर्स भी हैं। फिल्म का म्यूजिक सोनी म्यूजिक इंडिया ने तैयार किया है। करण जौहर, हीरू जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसी दिन ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा : अ लीजेंड चैप्टर 1' और हर्षवर्धन राणे स्टारर 'एक दीवाने की दीवानियत' भी रिलीज हो रही हैं। यानी इन दोनों से बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा। पहले यह फिल्म 12 सितंबर को थिएटर्स में आने वाली थी। वरुण को पिछली बार फिल्म 'बेबी जॉन' में देखा गया था, जिसमें वे जबरदस्त एक्शन करते दिखे। हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

दिनेश विजान की फिल्म ‘थामा’ में दिखेगी आयुष्मान और रश्मिका की जोड़ी

हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स के दिग्गज डायरेक्टर दिनेश विजन ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ के बाद अब ‘थामा’ लेकर आ रहे हैं। इसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार साथ काम करती दिखेगी। फिल्म को दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। इसमें परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक दिनेश विजान सभी देशों में 'थामा' के टीजर को लॉन्च करने के लिए एक्जीबिटर से बात कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' के साथ 'थामा' का टीजर अटैच किया जाएगा, जो इसी साल 14 अगस्त के दिन रिलीज होने जा रही है। फैंस भी टीजर देखने के लिए बेताब हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्रों ने यह भी बताया कि 'वॉर 2' के अलावा 'थामा' के टीजर को मेकर्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की 'परम सुंदरी' के साथ भी अटैच करेंगे, जो ऋतिक की फिल्म के दो हफ्तों के बाद रिलीज होगी।

इसके पीछे मेकर्स का इरादा ‘थामा’ को बड़ी ऑडियंस तक पहुंचाना है। खबरों के मुताबिक टीजर हैरान कर देने वाला है और आपको बिल्कुल अलग और रहस्यमयी दुनिया में ले जाएगा। यह ए लिस्ट स्टारकास्ट के साथ हिंदी सिनेमा की पहली वैम्पायर फिल्मों में से एक होगी। फिल्म में एक्टर वरुण धवन भी कैमियो में नजर आने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक