Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण धवन ने शुरू की ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग, देखें-‘फतेह’ और ‘गेम चेंजर’ मूवी का बॉक्स ऑफिस पर हाल

डायरेक्टर जेपी दत्ता की मूवी ‘बॉर्डर’ में साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के एक महत्वपूर्ण अध्याय को दर्शाया गया था। जून 1997 में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 1:52:33

2 News : वरुण धवन ने शुरू की ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग, देखें-‘फतेह’ और ‘गेम चेंजर’ मूवी का बॉक्स ऑफिस पर हाल

डायरेक्टर जेपी दत्ता की मूवी ‘बॉर्डर’ में साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के एक महत्वपूर्ण अध्याय को दर्शाया गया था। जून 1997 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। यह फिल्म देशभक्ति की भावना से सराबोर थी। सभी कलाकारों ने दमदार भूमिकाओं को अंजाम दिया था। इसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी जैसे सितारों की टीम थी। बहरहाल हम पर बात कर रहे हैं ‘बॉर्डर’ के सीक्वल की।

वरुण धवन ने ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। निर्माताओं ने आज गुरुवार (16 जनवरी) को इसकी घोषणा की। सनी सीक्वल के लिए वापसी कर रहे हैं। बाकी कलाकार नए हैं। वरुण के साथ दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के नाम पर भी मोहर लग चुकी है। अहान अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे हैं। फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं। सीक्वल में जेपी दत्ता और टी-सीरीज के भूषण कुमार भी जुड़े हुए हैं।

टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “एक्शन, धैर्य और देशभक्ति! अभिनेता वरुण धवन ने झांसी के सुंदर छावनी क्षेत्रों में निर्माता भूषण कुमार, निधि दत्ता, सह-निर्माता शिव चनाना और निर्देशक अनुराग सिंह के साथ ‘बॉर्डर 2’ की यात्रा शुरू की।” यह फिल्म देशभक्ति और साहस की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें अद्वितीय एक्शन, मनोरंजक ड्रामा और भावनात्मक गहराई देखने को मिलेगी।

फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यानी अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभक्ति का तड़का लगेगा। सनी की पिछली फिल्म ‘गदर 2’ साल 2023 में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले रिलीज हुई थी। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी।

350 करोड़ के बजट में बनी ‘गेम चेंजर’ मूवी साबित हुई फ्लॉप

सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म उम्मीद के हिसाब से बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब 'फतेह' की कमाई के छठे दिन के भी आंकड़े सामने आ गए हैं, जो अब तक का सबसे कम कारोबार है। सैकनिल्क के मुताबिक 'फतेह' ने बुधवार (16 जनवरी) को 1 करोड़ रुपए बटोरे। इसका कुल कलेक्शन 10.20 करोड़ रुपए हो गया है। 'फतेह' ने पहले दिन 2.4 करोड़, दूसरे दिन 2.1 करोड़, तीसरे दिन 2.25 करोड़, चौथे दिन 95 लाख और पांचवें दिन 1.5 करोड़ रुपए कमाए थे।

सोनू की डायरेक्टर के रूप में यह पहली फिल्म है। फिल्म में सोनी की जोड़ी जैकलीन फर्नांडिस के साथ बनी है। इसमें नसीरुद्दीन शाह और विजय राज की भी अहम भूमिकाएं हैं। इसमें तगड़े एक्शन सीन हैं। 'फतेह' ऑनलाइन धोखाधड़ी और सुरक्षा के विषयों पर आधारित है, जो डिजिटल युग के काले रहस्यों को उजागर करती है। अब राम चरण और कियारा आडवाणी की मूवी ‘गेम चेंजर’ के बिजनेस पर नजर डालते हैं। यह भी 10 जनवरी को रिलीज हुई थी।

350 करोड़ के बजट में बनी 'गेम चेंजर' ने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ की बम्पर कमाई की थी। इसने छठे दिन मात्र 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसे में अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 112.65 करोड़ हो गया है। अच्छी शुरुआत के बावजूद फिल्म फ्लॉप हो चुकी है। इसने दूसरे दिन 21.6 करोड़, तीसरे दिन 15.9 करोड़, चौथे दिन 7.65 करोड़ और पांचवें दिन 10 करोड़ रुपए अपनी झोली में डाले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका