न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वरुण ने गृह मंत्री शाह से पूछा यह सवाल, एक्टर ने ‘बेबी जॉन’ में सलमान के रोल को लेकर बताई यह बात

एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। इसमें उनका जबरदस्त एक्शन अवतार देखने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Dec 2024 11:58:32

2 News : वरुण ने गृह मंत्री शाह से पूछा यह सवाल, एक्टर ने ‘बेबी जॉन’ में सलमान के रोल को लेकर बताई यह बात

एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। इसमें उनका जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज होगी और वरुण इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान वरुण शनिवार (14 दिसंबर) को एजेंडा आज तक में पहुंचे। उन्होंने वहां आए गृह मंत्री अमित शाह से एक संवाद के दौरान भगवान राम और रावण के बीच का अंतर पूछा।

जवाब में शाह ने कहा कि राम धर्म की व्याख्या के अनुसार जीवन जीते थे, जबकि रावण ने धर्म को अपनी सुविधानुसार परिभाषित किया। कुछ लोग धर्म को अपने कर्तव्य के रूप में देखते हैं जबकि कुछ इसे अपने स्वार्थ के लिए बदलते हैं। यही सबसे बड़ा फर्क राम और रावण के व्यक्तित्व में था। तब वरुण बोले कि रावण को ज्ञान का अहंकार था, जबकि राम को अहंकार का ज्ञान था। इस पर शाह ने कहा कि यह भी धर्म की व्याख्या के अंतर्गत ही आता है।

राम ने हमेशा अपने ज्ञान और धर्म का इस्तेमाल मानवता की भलाई के लिए किया, जबकि रावण ने ज्ञान का दुरुपयोग किया। यह अंतर उनकी सोच और जीवन जीने के तरीके को परिभाषित करता है। फिर वरुण ने शाह को कहा कि राहुल गांधी आपको राजनीति का चाणक्य कहते हैं, लेकिन मैं आपको देश का हनुमान कहता हूं। आप निस्वार्थ भाव से देश की सेवा कर रहे हैं जो आपको हनुमान के समान बनाता है।

varun dhawan,actor varun dhawan,home minister amit shah,varun amit,amit shah,ram and ravan,hanuman,baby john,Salman Khan

सलमान खान की भूमिका का प्रभाव लंबे समय तक रहेगा : वरुण धवन

वरुण धवन ने ‘बेबी जॉन’ में सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने के अनुभव को लेकर खुलकर बात की है। वरुण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह बेहतरीन है। मुझे लगता है कि जब भी आपको इतने बड़े सुपरस्टार, मेगास्टार, इतने बेहतरीन इंसान के साथ काम करने का मौका मिलता है, तो यह हैरान करने वाला होता है।

सलमान एक स्पेशल कैमियो कर रहे हैं। सलमान का रोल काफी हटकर होने वाला है और इसका फिल्म की कहानी पर भी एक बड़ा इंपैक्ट देखने को मिलेगा। यह एटली सर ने उनके लिए तैयार किया है। इस रोल जैसा कुछ भी नहीं है जो पहले देखा गया हो।मैं उनके रोल के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताऊंगा, लेकिन एक बात मैं कह सकता हूं कि उनकी भूमिका का प्रभाव लंबे समय तक रहेगा।

बता दें कि ‘बेबी जॉन’ के डायरेक्टर ए. कालीस्वरन हैं। इसमें वरुण व सलमान के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव के भी अहम रोल हैं। यह कीर्ति सुरेश की पहली हिंदी फिल्म है। ‘जवान’ फेम एटली इस फिल्म को जियो स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रजेंट कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री