न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वरुण धवन ने बेटी के साथ लिया भारत-पाकिस्तान मैच का मजा, इन बॉलीवुड सितारों ने जीत का ऐसे मनाया जश्न

चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार (23 फरवरी) को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। हर किसी पर इस मुकाबले को लेकर खुमार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Feb 2025 12:25:26

वरुण धवन ने बेटी के साथ लिया भारत-पाकिस्तान मैच का मजा, इन बॉलीवुड सितारों ने जीत का ऐसे मनाया जश्न

चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार (23 फरवरी) को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। हर किसी पर इस मुकाबले को लेकर खुमार छाया हुआ था। इसे आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड के सितारों ने भी देखा। मैच का मजा लेने वालों में एक्टर वरुण धवन भी शामिल रहे। हालांकि वरुण स्टेडियम तो नहीं पहुंचे लेकिन उन्होंने इस बड़े मुकाबले को अपने घर पर टीवी पर देखा। खास बात ये रही कि उन्होंने ये मुकाबला अपनी नन्हीं सी बेटी के साथ देखा। वरुण ने इस खास मौके की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

तस्वीर में दिख रहा है कि वरुण अपने सोफे पर लेटकर इस मैच का लुत्फ उठा रहे हैं। उनकी गोद में बेटी लारा नजर आ रही हैं। साथ में उनका पेट डॉग भी है। फोटो में लारा का फेस नजर नहीं आ रहा क्योंकि वरुण ने बेटी के चेहरे पर एक दिल वाली इमोजी बनाई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, “पहले मैं अपने पिता के साथ देखा करता था और अब ये टीम इंडिया को मेरे साथ मिलकर चियर कर रही है।” उल्लेखनीय है कि वरुण ने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ 4 साल पहले साल 2021 में शादी की थी।

पिछले साल जून में नताशा ने बेटी को जन्म दिया था। लंबे इंतजार के बाद वरुण और नताशा ने अक्टूबर 2024 में अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था। वे जब अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचे थे, तब उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का नाम लारा है। हालांकि अभी तक वरुण ने फैंस को बेटी की झलक नहीं दिखाई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण की पिछली फिल्म ‘बेबी जॉन’ थी, जो ज्यादा नहीं चली। वरुण इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें वरुण एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ व अहान शेट्टी भी हैं।

पति आनंद आहूजा के साथ स्टेडियम में मैच का मजा लेती नजर आईं सोनम कपूर

भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए कई बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सितारे दुबई पहुंचे। अभिनेत्री सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ नजर आईं। जैसे ही भारत ने यह मैच जीता, सोनम खुशी से झूम उठीं। साउथ इंडियन स्टार चिरंजीवी भी भारत की जीत पर तालियां बजाते नजर आए। वे पूरे मैच के दौरान भारतीय टीम का हौसला बढ़ा रहे थे। अभिनेता अनुपम खेर ने एक्स (ट्विटर) पर टीवी स्क्रीन की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें विराट कोहली स्टेडियम से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।

अनुपम ने लिखा, “भारत माता की जय! यह जीत हमारे लिए गर्व का पल है।” अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने स्टेडियम से अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा, “विराट की शानदार पारी और भारतीय टीम की अथक मेहनत ने हमें यह जीत दिलाई। यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक यादगार पल है!” अमिताभ बच्चन ने अपनी तिरंगे के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने लिखा, “जीत गए।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ