Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : महाकाल के दरबार में पहुंची ‘बेबी जॉन’ की टीम, अनिल के बर्थडे पर सामने आया ‘सूबेदार’ से फर्स्ट लुक

वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी की फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Dec 2024 12:19:39

2 News : महाकाल के दरबार में पहुंची ‘बेबी जॉन’ की टीम, अनिल के बर्थडे पर सामने आया ‘सूबेदार’ से फर्स्ट लुक

वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी की फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की रिलीज से पहले वरुण धवन, कीर्ति, वामिका और फिल्म की पूरी टीम मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वरुण और फिल्म की टीम एटली के साथ बाबा के दरबार में बैठी नजर आई। टीम भस्म आरती में भी शामिल हुई।

टीम ने आरती के दौरान माथे पर भस्म लगाया और जल ग्रहण किया। सब हाथ जोड़े भक्ति में डूबे नजर आए। दर्शन करने के लिए वरुण और एटली दोनों ही सफेद कुर्ता-पजामा पहनकर मंदिर पहुंचे थे, वहीं कीर्ति साड़ी में दिखीं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय में लगातार देखा जा रहा है कि फिल्म की रिलीज से पहले उसकी स्टार कास्ट और अन्य सदस्य किसी न किसी धार्मिक स्थल पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद ग्रहण कर रहे हैं।

बता दें ‘बेबी जॉन’ में वरुण तगड़े एक्शन अवतार में नजर आएंगे। हाल ही वरुण ने कहा था कि इस फिल्म में एक्शन का पैमाना बहुत बड़ा है और मैंने बॉडी डबल की कम से कम मदद ली। मैंने लगभग सभी स्टंट खुद किए हैं। डायरेक्टर कलीज के साथ काम करना एक चुनौती थी, लेकिन उन्होंने मुझे हर दिन अपनी शारीरिक सीमाओं का पता लगाने के लिए प्रेरित किया।

सबसे मुश्किल सीन में से एक में मुझे 6 घंटे से ज्यादा समय तक उल्टा लटका रहना था। फिल्म में जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म को मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। यह एक तमिल फिल्म 'थेरी' का रीमेक है, जिसमें सुपरस्टार विजय नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका