न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Happy Birthday : वाणी हुईं 33 की, आयुष्मान ने ऐसे दी बधाई, एक्ट्रेस के बारे में जानें ये बातें भी

एक्ट्रेस वाणी कपूर का आज सोमवार (23 अगस्त) को 33वां जन्मदिन है। वाणी के लिए सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। फैंस ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Aug 2021 6:09:47

Happy Birthday : वाणी हुईं 33 की, आयुष्मान ने ऐसे दी बधाई, एक्ट्रेस के बारे में जानें ये बातें भी

एक्ट्रेस वाणी कपूर का आज सोमवार (23 अगस्त) को 33वां जन्मदिन है। वाणी के लिए सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। फैंस के साथ सेलेब्रिटी भी उन्हें विश कर रहे हैं। 19 अगस्त को उनकी फिल्म ‘बेलबॉटम’ रिलीज हुई है, जिसके लिए वे तारीफ बटोर रही हैं। वाणी की आने वाली फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के उनके को-स्टार आयुष्मान खुराना ने खास बधाई दी है। वाणी के साथ फोटो शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे @वाणी कपूर। मैं बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं दुनिया को तुम्हें फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में मानवी के किरदार में देखने के लिए। आपको बता दें कि फिल्म में आयुष्मान एक क्रॉस फंक्शनल एथलीट के रोल में दिखेंगे और वाणी उनका लव इंटरेस्ट रहेंगी।

vani kapoor,actress vani kapoor,bellbottom,chandigarh kare aashiqui,ayushman khurrana,vani birthday,vani 33 years,bollywood news in hindi

फिल्मों में आने से पहले होटल में करती थीं काम

आपको बता दें कि वाणी का न तो थियेटर और न ही फिल्मी बैकग्राउंड है। फिल्मों में आने से पहले वे होटल में काम करती थीं। वाणी का जन्म 23 अगस्त 1988 को हुआ था। वाणी के पिता शिव कपूर एक फर्नीचर निर्यातक और मां डिंपी कपूर एक विपणन कार्यकारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2020 में वाणी की प्रॉपर्टी नौ करोड़ रुपए थी। वहीं, उनकी नेटवर्थ 75 मिलियन रुपए से 374 मिलियन रुपए के बीच है। वाणी फिल्मों के अलावा मॉडलिंग, विज्ञापन, फोटोशूट आदि से कमाई करती हैं। वाणी दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके पास मुंबई और दिल्ली में घर हैं। इसके अलावा उनके पास ऑडी कार भी है।

पहली फिल्म थी शुद्ध देसी रोमांस

वाणी को हिंदी और तमिल फिल्मों के चर्चित चेहरे के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 2013 की रोमांटिक कॉमेडी शुद्ध देसी रोमांस से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिलाया था। इसमें सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा भी थे। बाद में उन्होंने 2014 में तमिल फिल्म आहा कल्याणम में अभिनय किया। 2016 में वे रणवीर सिंह के साथ बेफिक्रे और 2019 में ऋतिक रोशन के साथ जासूसी फिल्म वॉर में नजर आई थीं। वे जल्द ही ‘शमशेरा’ फिल्म में रणबीर कपूर और संजय दत्त के साथ नजर आएंगी। फिल्म को करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर