न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शुद्ध देसी रोमांस : वाणी ने ऐसे किया साथी कलाकारों को याद, भज्जी ने शेयर किया इस फिल्म का ट्रेलर

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और दो ब्यूटीफुल एक्ट्रेस वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस को रिलीज हुए 8 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 8:36:01

शुद्ध देसी रोमांस : वाणी ने ऐसे किया साथी कलाकारों को याद, भज्जी ने शेयर किया इस फिल्म का ट्रेलर

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और दो ब्यूटीफुल एक्ट्रेस वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस को रिलीज हुए 8 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म 6 सितंबर 2013 को थिएटर में आई थी। वाणी ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। फैंस को सुशांत-वाणी की केमिस्ट्री भी अच्छी लगी। वाणी ने मूवी के 8 साल पूरे होने पर एक भावुक पोस्ट लिखी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर फिल्म के एक गाने ‘गुलाबी’ का वीडियो शेयर किया है। फिल्म के अन्य हिस्सों और मेकिंग के दौरान की मस्ती की झलकियां भी वीडियो में दिख रही हैं।

वाणी ने खुद को बताया शांत और शर्मिली लड़की

वाणी ने लिखा कि कि आपको अपनी शुरुआत हमेशा याद रहती है। मैं हमेशा से एक शर्मिली और शांत लड़की थी। इसके विपरीत मुझे एक आत्मविश्वास से भरी और निडर लड़की का किरदार निभाने का मौका मिला। मैं आदि, मनीष और अपने सबसे प्यारे शानू को थैंक यू बोलना चाहूंगी जिन्होंने मुझे ये मौका दिया। पहली फिल्म में सुशांत जैसा को-स्टार मिलने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। ऋषि कपूर सर के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मेरी लिए बेहद खास रहा। वाणी ने परिणीति के साथ बिताए वक्त को भी याद किया। वाणी की इस पोस्ट पर परिणीति ने सुशांत को याद कर प्यारा सा रिएक्शन देते हुए लिखा, 'लव यू माई गर्ल'।

vani kapoor,actress vani kaporr,sushant singh rajpoot,rishi kapoor,parineeti chopra,harbhajan singh,friendship movie,bollywood news in hindi

तमिल फिल्म फ्रेंडशिप में एक्टिंग करते नजर आएंगे हरभजन

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे हरभजन सिंह की नई तमिल फिल्म फ्रेंडशिप का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें कॉलेज लाइफ की कॉम्प्लिकेटेड स्टोरी दिखाई गई है। पहले तो सारे स्टूडेंट्स खूब एंजॉय करते हैं और सबकुछ ठीक चल रहा होता है मगर इसके बाद अचानक से चीजें बिगड़ने लग जाती हैं। पुलिस हरभजन और साथियों को गिरफ्तार करके ले जा रही होती है। उसका कोई ठोस कारण नहीं होता। इसके बाद स्टूडेंट्स न्याय के हक में आवाज उठानी शुरू करते हैं। कहानी में राजनीतिक एंगल भी नजर आ रहा है।

ट्रेलर तेलुगू और तमिल में रिलीज किया गया है। हरभजन ने लिखा कि-थ्रिलर, सस्पेंस, कॉमेडी, रिवेंज, एक्शन, सेंटिमेंट और इमोशन्स। सब कुछ आपको ये एक सुपरएंटरटेनिंग फिल्म फ्रेंडशिप में मिल जाएगा। #Friendship का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इससे पहले हरभजन ने पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया है। साउथ की फिल्मों में यह उनका पहला कदम है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका