एक्ट्रेस वाणी कपूर ने बॉलीवुड में अभी तक सलेक्टेड फिल्मों में ही काम किया है। कह सकते हैं कि वे फिल्मों के मामले में काफी चूजी हैं। वाणी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बेलबॉटम को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें वाणी के साथ अक्षय कुमार हैं। हाल ही में वाणी ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वह अक्षय के साथ बेटबॉटम के गाने मरजावां... पर रोमांटिक डांस करती नजर आ रही हैं। वाणी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वाणी-अक्षय की कैमेस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वाणी ने लिखा कि अक्षय कुमार के साथ मरजावां मूमेंट, आप भी अपने पार्टनर के साथ वीडियो बनाएं, बेस्ट को मैं अपनी स्टोरी पर शेयर करूंगी।














