Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Vadh 2 Trailer: जेल की सलाखों के पीछे कत्ल, लापता होती लाश और रहस्य की परतें—नीना गुप्ता व संजय मिश्रा की फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस

‘वध 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें जेल के भीतर कत्ल, गायब होती लाश और रहस्य से भरी कहानी की झलक मिलती है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर यह थ्रिलर 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 27 Jan 2026 5:53:10

Vadh 2 Trailer: जेल की सलाखों के पीछे कत्ल, लापता होती लाश और रहस्य की परतें—नीना गुप्ता व संजय मिश्रा की फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस

लव फिल्म्स ने अपनी आने वाली थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म ‘वध 2’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता जैसे मंझे हुए कलाकारों से सजी इस फिल्म का लेखन और निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है। ट्रेलर में रहस्य, रोमांच और भावनात्मक टकराव का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो दर्शकों को शुरुआत से ही बांध लेता है। कहानी की सबसे अहम कड़ी को जानबूझकर पर्दे के पीछे रखा गया है, जिससे सस्पेंस और गहराता जाता है। ट्रेलर में गंभीर माहौल और रियलिस्टिक अभिनय फिल्म की इमोशनल गहराई को और मजबूत करता नजर आता है।

लव रंजन और अंकुर गर्ग के प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘वध 2’ में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के अलावा कुमुद मिश्रा, शिल्पा शुक्ला के साथ नए कलाकार अमित के सिंह, अक्षय डोगरा और योगिता बिहानी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। कलाकारों की यह विविध और दमदार टीम फिल्म की कहानी को और प्रभावशाली बनाती है।

निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने क्या कहा


फिल्म के लेखक और निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने ‘वध 2’ को लेकर कहा कि इस फिल्म को एक अलग अनुभव देने के इरादे से तैयार किया गया है। उनके मुताबिक, “हमने मजबूत कहानी और साफ-सुथरे किरदारों के जरिए स्टोरीटेलिंग को एक नए स्तर पर ले जाने की कोशिश की है। ‘वध 2’ दर्शकों को एक लेयर्ड थ्रिलर-मिस्ट्री की दुनिया में ले जाती है, जहां नैतिकता के सवाल उलझे हुए हैं और सच हमेशा सीधा नजर नहीं आता।” ट्रेलर इसी जटिल और रहस्यमयी दुनिया की झलक भर देता है।

प्रोड्यूसर लव रंजन की प्रतिक्रिया

फिल्म के प्रोड्यूसर लव रंजन का कहना है कि ‘वध 2’ पहली फिल्म की सोच और भावनात्मक गहराई को आगे बढ़ाती है, लेकिन इसकी कहानी पूरी तरह नई है। उन्होंने कहा, “इस फ्रेंचाइज़ी की सबसे बड़ी ताकत इसके कलाकार हैं। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता जैसे सीनियर एक्टर्स के साथ कुमुद मिश्रा की मौजूदगी फिल्म को खास बनाती है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस यह साबित करती है कि अच्छी कहानियां उम्र और तय सीमाओं से कहीं ऊपर होती हैं।”

रिलीज डेट और दर्शकों की उम्मीदें

प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग ने बताया कि IFFI में ‘वध 2’ को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिला और दर्शकों का पहली ‘वध’ से जो इमोशनल जुड़ाव रहा, उसने टीम का भरोसा और मजबूत किया है। उनके अनुसार, “आज भी दर्शक ऐसी कहानियां देखना चाहते हैं जो किरदारों पर आधारित हों और जिनका असर लंबे समय तक बना रहे। ‘वध 2’ उसी भावना को आगे ले जाती है, लेकिन साथ ही कुछ नया और ज्यादा प्रभावशाली भी पेश करती है।”

लव फिल्म्स की प्रस्तुति ‘वध 2’ को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। यह थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका