न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘वॉर 2’ का हिस्सा नहीं होने पर वाणी ने दी यह रिएक्शन, TIFF 2025 के लिए चुनी गई हुमा की मूवी ‘बयान’

एक्ट्रेस वाणी कपूर ने साल 2019 में आई ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर में काम किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 July 2025 1:10:15

2 News : ‘वॉर 2’ का हिस्सा नहीं होने पर वाणी ने दी यह रिएक्शन, TIFF 2025 के लिए चुनी गई हुमा की मूवी ‘बयान’

एक्ट्रेस वाणी कपूर ने साल 2019 में आई ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर में काम किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी। इन दिनों ‘वॉर’ का सीक्वल चर्चा में है, जिसमें ऋतिक के साथ साउथ इंडियन एक्टर जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के महत्वपूर्ण रोल हैं। साथ ही आशुतोष राणा भी हैं। फिल्म 14 अगस्त को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और ट्रेलर 25 जुलाई को सामने आएगा। इस बीच वाणी ने ‘वॉर 2’ का हिस्सा नहीं बनने पर रिएक्शन दी है।

वाणी ने सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में इस पर बात की। वाणी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि उन्हें ‘वॉर 2’ का हिस्सा होना चाहिए था, इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि नहीं, मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। मैं बेहद आभारी हूं कि मुझे ‘वॉर’ जैसी फिल्म का हिस्सा होने का मौका मिला यानी ओरिजनिल वॉर। ‘वॉर 2’ खूबसूरत लग रही है। यह सिनेमाई है। ये लॉर्जर देन लाइफ है। पूरी टीम को बधाई। इसके बाद वाणी ने चुटकी लेते हुए कहा कि मैं, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और टाइगर श्रॉफ सीक्वल में नहीं हैं। मैं और टाइगर दोनों ही फिल्म में गुजर गए थे। ऐसे में अगर टाइगर वापस आता है तो मैं भी वापस आऊंगी।

बता दें वाणी इन दिनों मर्डर मिस्ट्री वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ को लेकर सुर्खियों में है। यह 25 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें वाणी के साथ वैभव राज गुप्ता, श्रिया पिलगांवकर और सुरवीन चावला भी हैं। इसकी कहानी चरणदासपुर गांव की है, जिसमें चौंकाने वाली हत्याएं होती है। इस राज पर से पर्दा उठाने के लिए वाणी और विक्रम बड़ा कदम उठाते हैं। वाणी जासूस के किरदार में हैं।

vaani kapoor,actress vaani kapoor,war,war 2,Hrithik Roshan,tiger shroff,junior ntr,kiara advani,siddharth anand,huma qureshi,actress huma qureshi,bayaan movie,tiff 2025

हुमा कुरैशी ने कहा, लंबे वक्त से करना चाह रही थीं ‘बयान’ जैसा रोल

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की थ्रिलर फिल्म 'बयान' को प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2025 के लिए चुना गया है। हुमा ने फेस्टिवल में फिल्म के चयन पर खुशी जाहिर की है। हुमा ने कहा कि फिल्म ने मुझे एक सशक्त महिला किरदार निभाने का मौका दिया, जो न्याय व्यवस्था में बड़ी ताकतों के खिलाफ खड़ी होती है। यह पावर, आस्था और सिस्टम की मिलीभगत के बीच फंसी एक महिला की मजबूत कहानी है। जिसे उस व्यवस्था का सामना करना होगा जो उसे चुप कराने के लिए बनाई गई है।

‘बयान’ ने मुझे उस तरह का किरदार निभाने का मौका दिया, जो मैं लंबे वक्त से करना चाह रही थी। न्याय व्यवस्था के भीतर एक ऐसी महिला जो खुद से कहीं बड़ी ताकतों के खिलाफ है। हुमा ने ऐसी कहानी को पेश करने वाली समर्पित और निडर टीम के साथ काम करने की खुशी भी व्यक्त की। हुमा ने कहा कि फिल्म का विश्व प्रीमियर फेस्टिवल के डिस्कवरी सेक्शन में होगा। ये ऐसा सेक्शन है जिसने क्रिस्टोफर नोलन, अल्फोंसो क्वारोन और बैरी जेनकिंस जैसे प्रतिष्ठित फिल्म निर्माताओं को दुनिया के सामने पेश किया।

फिल्म एक रोमांच से भरी थ्रिलर है। हुमा इस फिल्म में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में भी जुड़ी हुई हैं। डायरेक्टर विकास रंजन मिश्रा ने कहा कि यह एक परिवर्तनशील समाज का साक्षी बनने का मेरा प्रयास है और उन लोगों के शांत साहस का भी जो अपनी बात कहने का विकल्प चुनते हैं। ‘बयान’ अपनी कैटेगरी में शामिल एकमात्र भारतीय फिल्म है। फिल्म में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह और सचिन खेडेकर के साथ-साथ परितोष सैंड, अविजित दत्त, विभोर मयंक, संपा मंडल, स्वाति दास, अदिति कंचन सिंह और पैरी छाबड़ा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं। बता दें बॉबी देओल की मूवी ‘बंदर’ का भी TIFF मेंप्रीमियर होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS विवाद को लेकर रूस-ईरान की नाराजगी के दावे कितने सही? भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
BRICS विवाद को लेकर रूस-ईरान की नाराजगी के दावे कितने सही? भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
दिल्ली में एंट्री होगी और महंगी, कमर्शियल वाहनों पर बढ़ा पॉल्यूशन टैक्स; जानें नई दरें और नियम
दिल्ली में एंट्री होगी और महंगी, कमर्शियल वाहनों पर बढ़ा पॉल्यूशन टैक्स; जानें नई दरें और नियम
अमेरिका ने भारत को लौटाईं 650 से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहरें, गणेश और बुद्ध प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
अमेरिका ने भारत को लौटाईं 650 से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहरें, गणेश और बुद्ध प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
Google Pixel 11 को लेकर सामने आई बड़ी लीक, Tensor G6 के साथ मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
Google Pixel 11 को लेकर सामने आई बड़ी लीक, Tensor G6 के साथ मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
‘धुरंधर’ की शूटिंग बनी थी चुनौतीपूर्ण, लेह-लद्दाख में 100-200 लोग हो गए थे बीमार, एक्टर्स ने खोले बड़े राज
‘धुरंधर’ की शूटिंग बनी थी चुनौतीपूर्ण, लेह-लद्दाख में 100-200 लोग हो गए थे बीमार, एक्टर्स ने खोले बड़े राज
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर