न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वाणी कपूर की ‘मंडला मर्डर्स’ की रिलीज डेट का ऐलान, ‘सिला’ से सामने आया हर्षवर्धन-सादिया का फर्स्ट लुक

एक्ट्रेस वाणी कपूर बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वाणी ने हाल ही में अपनी पहली वेब सीरीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 8:30:06

2 News : वाणी कपूर की ‘मंडला मर्डर्स’ की रिलीज डेट का ऐलान, ‘सिला’ से सामने आया हर्षवर्धन-सादिया का फर्स्ट लुक

एक्ट्रेस वाणी कपूर बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वाणी ने हाल ही में अपनी पहली वेब सीरीज 'मंडला मर्डर्स’ का ऐलान किया था। तब से ही इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। फैंस इसके लिए बेकरार हुए जा रहे हैं। इस सीरीज को लेकर एक के बाद एक नई अपडेट सामने आ रही हैं। इस बीच अब 'मंडला मर्डर्स' की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। यह नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने वाली है। फैंस 25 जुलाई से इसका मजा ले सकेंगे। नेटफ्लिक्स और यश राज फिल्म्स (YRF) ने साथ में यह ऐलान किया।

सीरीज में वाणी और एक्टर वैभव राज गुप्ता डिटेक्टिव के रोल में नजर आने वाले हैं। दोनों मिलकर गांव के कई राज को सुलझाते नजर आएंगे। इसमें श्रिया पिलगांवकर और जमीला खान भी अहम किरदारों में हैं। यह चरनदासपुर नामक एक रहस्यमयी कस्बे पर आधारित है, जो सैकड़ों साल पुरानी सीक्रेट सोसाइटी और वहां कई हत्याओं से जुड़ी कहानी है। इस सीरीज को यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और इसे 'मर्दानी' फ्रेंचाइज के मशहूर गोपी पुथरन ने बनाया है। गोपी ने मनन रावत के साथ मिलकर इसका निर्देशन भी किया है।

आदित्य चोपड़ा, उदय चोपड़ा, योगेंद्र मोगरे और अक्षय विडवानी इस प्रोजेक्ट के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। नेटफ्लिक्स और यश राज फिल्म्स ने साल 2023 में 'द रेलवे मेन : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ भोपाल 1984' वेब सीरीज रिलीज की थी, जिसमें आर. माधवन, केके मेनन, दिव्येंदु, बाबिल खान, सनी हिंदुजा और जूही चावला मेहता अहम भूमिकाओं में थे। इसे लोगों ने खूब पसंद किया था। वाणी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘रेड 2’ थी। इसमें वाणी के साथ अजय देवगन और रितेश देशमुख थे। वाणी की एक फिल्म ‘अबीर गुलाल’ हालिया भारत-पाकिस्तान तनाव की भेंट चढ़ गई। इसमें उनके अपोजिट पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान थे, जिससे विरोधस्वरूप फिल्म रिलीज ही नहीं की जा सकी।

‘मैरी कॉम’ फेम डायरेक्टर ओमंग कुमार बना रहे हैं हर्षवर्धन की यह रोमांटिक-एक्शन ड्रामा ‘सिला’

डायरेक्टर ओमंग कुमार अपनी नई फिल्म ‘सिला’ के साथ एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश में हैं। फिल्म रोमांटिक-एक्शन ड्रामा है। इसमें हर्षवर्धन राणे, सादिया खतीब और करणवीर मेहरा हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक आज सोमवार (30 जून) को जारी किया गया। शूटिंग 1 जुलाई से शुरू होने जा रही है। ‘सिला’ एक ऐसी प्रेम कहानी है, जो प्यार, जुनून और बदले की भावनाओं को दर्शाती है।

पोस्टर में हर्षवर्धन और सादिया की जोड़ी को एक भावुक अंदाज में दिखाया गया है। हर्षवर्धन एक ऐसे किरदार के रूप में दिखेंगे, जो भावनात्मक और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने मार्शल आर्ट्स की कठिन ट्रेनिंग भी शुरू की है, जिसका एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। सादिया संजीदा अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। यह फिल्म हर्षवर्धन और सादिया की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी। करणवीर विलेन की भूमिका निभाएंगे, जो कहानी में एक नया मोड़ लाएगा।

ओमंग ‘मैरी कॉम’ और ‘सरबजीत’ जैसी बायोपिक्स के लिए जाने जाते हैं। वे इस बार एक अलग जॉनर में प्रतिभा दिखा रहे हैं। हर्षवर्धन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ जब साल 2016 में रिलीज हुई थी, तो फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पोंस नहीं मिला था और यह फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि इसे जनता की डिमांड पर 9 साल बाद इस साल फिर से रिलीज किया गया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी