न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस बात पर छलक पड़े उषा नाडकर्णी के आंसू, देखें वीडियो, उदित से फोटोग्राफर्स ने कहा सर एक Kiss हो जाए…

इन दिनों सोनी टीवी पर आ रहा रियलिटी कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वे अपने फेवरेट स्टार्स को खाना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Feb 2025 1:00:39

2 News : इस बात पर छलक पड़े उषा नाडकर्णी के आंसू, देखें वीडियो, उदित से फोटोग्राफर्स ने कहा सर एक Kiss हो जाए…

इन दिनों सोनी टीवी पर आ रहा रियलिटी कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वे अपने फेवरेट स्टार्स को खाना बनाते हुए देख रोमांचित महसूस करते हैं। इसमें तीनों जज फराह खान, विकास खन्ना और रणवीर बरार सेलेब्स को टास्क देते हैं और फिर उस खाने को चखने के बाद फैसला सुनाते हैं कि किसने उनका दिल जीत और किसने किया निराश। इस बीच शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसे देश सोशल मीडिया यूजर्स इमोशनल हो रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में शो की सबसे सीनियर कंटेस्टेंट एक्ट्रेस उषा नाडकर्णी शेफ विकास खन्ना से बात करती हुई दिख रही हैं।

इस दौरान विकास, उषा को कुछ ऐसा कहते हैं कि एक्ट्रेस की आंखें नम हो जाती हैं और उनकी आवाज में दर्द उतर आता है। जब उषा कुकिंग कर रही थीं, तो विकास उनके पास जाते हैं और पूछते हैं, “उषा ताई इतने त्योहार देखे आपने, आपका क्या मतलब है, जब आप कहती हैं कि मैं हमेशा अकेली रहती हूं?” ये सुनते ही उषा इमोशनल हो जाती हैं और कहती हैं, “त्योहारों में अकेली का मतलब, मेरा बेटा रहता है भाई के साथ में, भाई भी अकेला था।

अकेला मतलब उसकी बीवी और वो। भाई ने बोला मेरे बेटे को कि तू इधर आ। पहले मेरी मां ने उसको संभाला, उसके बाद भाई ने संभाला। भाई नहीं है, अभी गया 30 जून को।” ये कहते ही उषा के आंसू बहने लगे। इसके बाद उन्होंने कहा, “भाई हर साल बोलता था कि उषा इस साल हम क्या करेंगे गणपति पर? तो उसकी याद आई तो इसकी वजह से मैं इमोशनल हो गई।” इसके बाद विकास ने उषा को गले लगाया और उन्हें संभाला।

पिछले कुछ समय से महिलाओं को चूमने को लेकर विवादों में हैं उदित नारायण

बॉलीवुड के फिल्मों में ढेरों सुपरहिट गानों को आवाज दे चुके दिग्गज प्लेबैक सिंगर उदित नारायण इन दिनों अपने हुनर के बजाय किसी और कारण से खबरों में बने हुए हैं। उदित ‘Kiss’ विवाद को लेकर चर्चाओं में हैं। उनके कुछेक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए जिनमें वे महिला फैंस को चूमते दिखे। इसे लेकर काफी बवाल भी मचा। हाल ही में उदित डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोशंस' की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए।

इस दौरान फोटोग्राफर्स ने मजाक करते हुए उनसे एक किस के लिए कहा, “सर, एक किस हो जाए।” ये सुनते ही उदित हंस पड़े और वहां से बिना कुछ कहे तुरंत चले गए। जब यह वीडियो सामने आया तो नेटिजंस ने खूब फनी रिएक्शन दिए। उदित के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे कई मशहूर हस्तियों को किस करते हुए नजर आए। एक क्लिप में उदित मशहूर सिंगर अलका याग्निक को ‘इंडियन आइडल’ इवेंट के दौरान गाल पर किस करते हैं, जिससे वह हैरान हो जाती हैं और तुरंत पीछे हट जाती हैं।

वहीं दूसरी क्लिप में अलका असहज नजर आती हैं जब उदित उन्हें एक और इवेंट में फिर से किस करते हैं। उदित ने किस विवाद पर सफाई देते हुए कहा था कि क्या मैंने कभी ऐसा कुछ किया है जिससे मुझे, मेरे परिवार या मेरे देश को शर्मिंदा होना पड़ा हो? तो फिर मैं इस उम्र में, जब मैंने सब कुछ हासिल कर लिया है, ऐसा क्यों करूंगा? मेरे और मेरे फैंस के बीच एक गहरा रिश्ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ