न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं उर्वशी रौतेला हुईं ट्रॉल, शिल्पा के साथ रिश्ते और ब्रेकअप पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

बुधवार (13 मई) से फ्रांस में 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। इस दौरान एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी रेड कार्पेट पर वॉक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 May 2025 12:30:37

2 News : कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं उर्वशी रौतेला हुईं ट्रॉल, शिल्पा के साथ रिश्ते और ब्रेकअप पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

बुधवार (13 मई) से फ्रांस में 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। इस दौरान एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी रेड कार्पेट पर वॉक की। उर्वशी ने बेहद कलरफुल स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनी थी। इसको मैच करते हुए हैवी इयररिंग्स और टियारा लगाया था। उन्होंने बाल कर्ली किए थे और आई मेकअप भी हैवी था। उन्होंने सटल बेस और लाइट लिपशेड लगाया था। सबसे ज्यादा ध्यान उर्वशी के क्लच (पर्स) ने खींचा, जो तोते की डिजाइन का था। इसकी कीमत करीब 4.50 लाख रुपए बताई जा रही है। उर्वशी का ये लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर्स उन्हें जमकर ट्रॉल कर रहे हैं। अधिकांश लोगों को ये लुक पसंद नहीं आ रहा।

वे कमेंट कर उर्वशी की खिंचाई कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मौलिन रूज मीट्स मयूर विहार।” दूसरे ने लिखा, “पहली भारतीय अभिनेत्री जिसे रेड कार्पेट से बाहर जाने को कहा गया।” तीसरे ने लिखा, “ये क्या बनकर आई है।” चौथे ने लिखा, “फ्यूचर बताने गई है तोता लेकर।” पांचवें ने लिखा, “जादुगरनी लग रही हैं।” कुछ कह रहे हैं कि उर्वशी AI को टक्कर दे रही हैं। एक यूजर ने उन्हें सर्जरी की दुकान तक कह दिया। बता दें उर्वशी पूर्व में भी कई दफा अपने बयानों और स्टाइल के चलते निशाने पर रही हैं।

उर्वशी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह साउथ की फिल्म ‘डाकू महाराज’ में ‘डाबिडी डाबिडी’ गाने में नजर आई थीं। इस गाने के बाद उर्वशी ने सनी देओल स्टारर ‘जाट’ में आइटम नंबर किया था। इसके अलावा उनके पास मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कसूर 2’ फिल्म हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल की बात करें तो इसमें हर साल पूरी दुनियाभर से कुछ चयनित हुई फिल्म और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जाती है और बेस्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री और कलाकारों को सम्मानित किया जाता है।

रोमित राज ने कहा, शिल्पा शिंदे एक बहुत अच्छी इंसान हैं…

टीवी एक्टर रोमित राज ने सालों बाद एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के साथ रिश्ते और ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की है। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘मायका’ के सेट पर हुई थी और डेटिंग के 6 महीने के अंदर ही उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। हालांकि जल्द ही दोनों को लग गया कि वे एक-दूसरे के लिए बने ही नहीं हैं और उन्होंने शादी तोड़ दी। रोमित ने अब सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कहा कि हां, मैंने शिल्पा को डेट किया था, लेकिन वो 16 साल पहले की बात है।

हम ‘मायका’ के सेट पर मिले थे। मैं उस समय तक मुंबई में 10 साल से रह रहा था और उस समय से मैं किसी से नहीं मिला था और शिल्पा एक बहुत अच्छी इंसान हैं। वो आस-पास के तकनीशियन की भी बहुत मदद करती थी, वो एक काइंड इंसान थी और मेरे साथ बहुत अच्छी थीं। हमने साथ काम करते हुए 6 महीने तक एक-दूसरे को डेट किया और मुझे लगा कि हमें शादी कर लेनी चाहिए और उन्हें भी ऐसा ही लगा। परिवार की मंजूरी मिलने के बाद भी 6 महीने बीत चुके थे और हमें एहसास हो गया था कि हम साथ रहने के लिए बने ही नहीं हैं।

हमें लगा कि शादी नहीं चलेगी और अगर शादी टूट गई तो, इसलिए इसे खत्म कर देना ही बेहतर होगा। शादी तोड़ने का फैसला शिल्पा का था। मैंने अपने माता-पिता से कहा कि वो मेरे लिए सही है, लेकिन छह महीने बाद हमें एहसास हुआ कि हम साथ रहने के लिए नहीं बने हैं और अगर हम शादी करते हैं तो ये नहीं चलेगी। और मुझे लगता है कि ये उसका और मेरा सही फैसला था। हम दृढ़ व्यक्तित्व वाले हैं और हमारे विचार बहुत मजबूत हैं। शादी तोड़ने वाली पहली इंसान वो थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी