न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : उर्वशी ने कॉपी की प्रियंका की इंस्टा स्टोरी तो हुईं ट्रॉल, करीना ने सोहा को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहती हैं। वह अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं और किसी भी मुद्दे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Oct 2025 2:29:49

2 News : उर्वशी ने कॉपी की प्रियंका की इंस्टा स्टोरी तो हुईं ट्रॉल, करीना ने सोहा को ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हमेशा किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहती हैं। वह अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं और किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से खुलकर अपनी बात कहती हैं। उर्वशी एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं और इसकी वजह है उनका सोशल मीडिया अकाउंट। दरअसल उर्वशी ने ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कॉपी की है। फैंस ने यह चीज नोटिस करने के बाद उन्हें ट्रॉल कर काफी भला-बुरा कहा। बता दें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरे के मौके पर 3-4 पोस्ट शेयर की। जब लोगों ने उर्वशी का इंस्टा अकाउंट देखा तो वैसी ही स्टोरी उन्होंने भी पोस्ट की हुई थी।

स्टोरी में प्रियंका ने पहले दशहरे की बधाई दी थी और वैसा ही उर्वशी ने भी किया। इसके बाद प्रियंका ने प्राइमेटोलॉजिस्ट और मानव विज्ञानी जेन गुडऑल को श्रद्धांजलि दी, बिल्कुल वैसे ही उर्वशी ने भी किया। आखिर में दोनों ने गांधी जयंती की पोस्ट सेम टू सेम शेयर की। यह बात यूजर्स को हजम नहीं हुई। प्रियंका के फैंस का कहना है कि उर्वशी अपना दिमाग नहीं लगाती हैं, वह केवल कॉपी करती हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि उर्वशी केवल स्टोरी कॉपी कर सकती है, वह प्रियंका की स्टाइल कभी कॉपी नहीं कर सकती है। एक यूजर ने लिखा, “मेहनत बिल्कुल नहीं करना चाहती।”

दूसरे ने लिखा, “शक्ल के साथ अक्ल पर भी मेकअप कर लिया।” तीसरे यूजर ने लिखा, “ये अपनी अलग ही दुनिया में जी रही हैं।” चौथे ने लिखा, “खुद का बिल्कुल भी दिमाग नहीं है।” बता दें कि उर्वशी ग्लैमर वर्ल्ड का फेमस नाम हैं। वह फिल्मों में भले ही कम नजर आती हो, लेकिन अपने फैशन सेंस और लग्जरी लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्वशी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं जहां वो हर दिन अपनी नई-नई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। दूसरी ओर, प्रियंका की बात करें तो हसीना कुछ दिन पहले ही भारत आई थी। एक इवेंट अटैंड करने इस दौरान वह दुर्गा पंडाल भी गईं। इसके बाद वह वापस घर चली गईं। अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बाद से वह अधिकतर समय विदेश में ही रहती हैं। उनके एक बेटी मालती मैरी हैं।

ननद सोहा अली खान के साथ है करीना कपूर खान की मजबूत बोंडिंग

एक्ट्रेस सोहा अली खान आज शनिवार (4 अक्टूबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 47 साल की हो गई हैं। सोहा गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की बेटी व सैफ अली खान की बहन हैं। इस मौके पर सोहा की भाभी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी ननद को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर करीना, सोहा के साथ दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा सोहा के एक केक खाने की तस्वीर को करीना ने साझा किया।

एक तस्वीर में सोहा किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। एक में सोहा अपने भाई सैफ को क्लिक कर रही हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा, “किताबें, शुगर फ्री केक और अपने भाई और मेरे लिए आपका प्यार कभी कम न हो..आप मजेदार, सहयोगी और प्यारी हैं...जन्मदिन मुबारक हो ननद..हमेशा प्यार..@sakpataudi." इस पर सोहा ने जवाब देते हुए लिखा, “इसमें कोई खतरा नहीं है!! मैं अपने परिवार, अपने साहित्य और अपनी मिठाइयों के प्रति बेहद वफादार हूं!!

कभी-कभी प्राथमिकता का क्रम बदल जाता है..लव यू!!” सोहा की शादी एक्टर व फिल्ममेकर कुणाल खेमू के साथ हुई है। उनके एक बेटी इनाया हैं। उल्लेखनीय है कि सोहा ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दिल मांगे मोर' में काम किया है और उन्हें 'रंग दे बसंती', 'आहिस्ता आहिस्ता', 'छोरी 2' जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह