भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का 30 दिसंबर को खतरनाक एक्सीडेंट हो गया। वह उत्तराखंड जा रहे थे कि अचानक से हरिद्वार के पास उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वे साइड बैरिकेड से टकरा गई और उसमें आग लग गई। हादसे में ऋषभ पंत को काफी चोटें लगी हैं। इस समय क्रिकेटर देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट हैं। वहां, उनका इलाज चल रहा है। इसी बीच उर्वशी रौतेला की भी एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने खुद की एक फोटो शेयर करते हुए 'प्रार्थना कर रही हूं', यह लिखा था। यूजर्स कयास लगाने लगे थे कि उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत और उनके परिवार के लिए दुआ कर रही हैं। अब 31 दिसंबर के दिन उर्वशी रौतेला ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।न्यूड मेकअप, बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ और ब्लैक शेड्स एक्ट्रेस ने कैरी किए हुए थे। गोल्डन हाई हील्स पहनी थी। साथ ही टाइगर प्रिंट बैग उन्होंने कैरी किया था। उर्वशी रौतेला को एयरपोर्ट पर देख यूजर्स कॉमेंट्स करने लगे। एक फैन ने तो सीधे तौर पर कॉमेंट कर पूछ लिया कि मैम, क्या आप ऋषभ पंत को देखने के लिए मैक्स अस्पताल जा रही हैं?














