उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़े रहना पसंद करती हैं। उर्वशी ने अब अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो पोस्ट की हैं। इनमें स्विमिंग पूल में उर्वशी के साथ फेमस इजिप्शियन सिंगर और एक्टर मोहम्मद रामादान दिख रहे हैं। ये फोटो रामादान के मशहूर गाने Versace Baby से ली गई हैं। इस म्यूजिक वीडियो को रिलीज हुए 3 महीने पूरे हो गए हैं, इसलिए उर्वशी ने वीडियो के स्टिल शेयर किए हैं। उर्वशी ने कैप्शन में #VERSACEBABY के साथ 'हैप्पी 3 मंथ्स' लिखा है। गाने को यूट्यूब पर 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में उर्वशी का ग्लैमरस अंदाज है। उर्वशी शिमरी पिंक टू पीस पहने हैं। वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रामादान शर्टलेस हैं।














