न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : उर्वशी ने किया खुलासा, डेटिंग एप पर हैं ऋतिक सहित ये सितारे, इस सीरियल में लिपलॉक देख भड़के फैंस

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर किसी न किसी कारण से खबरों में रहती हैं। प्रोफेशनल लाइफ से भी ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Sep 2024 7:13:46

2 News : उर्वशी ने किया खुलासा, डेटिंग एप पर हैं ऋतिक सहित ये सितारे, इस सीरियल में लिपलॉक देख भड़के फैंस

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर किसी न किसी कारण से खबरों में रहती हैं। प्रोफेशनल लाइफ से भी ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बातें होती हैं। अब उर्वशी ने डेटिंग एप प्रोफाइल को लेकर खुलासा किया है। उर्वशी ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कई सेलेब्स की डेटिंग एप प्रोफाइल के बारे में बात करते हुए बताया कि वह भी इस एप पर मौजूद हैं। उर्वशी का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उर्वशी ने कहा कि मैं राया पर हूं लेकिन सिर्फ दोस्तों के लिए किसी और पर्सपेक्टिव के लिए नहीं।

ऋतिक राया पर हैं। मैंने आदित्य रॉय कपूर को भी एप पर देखा है। उनके अलावा और भी कई सेलिब्रिटीज को मैंने एप पर देखा है। जब उर्वशी से पूछा गया कि क्या उन्होंने राया एप पर स्वाइप किया है इस पर उन्होंने मजाक में कहा, “मेरे पास पहले से ही उनके नंबर हैं। मुझे राइट स्वाइप करने की क्या जरूरत है? शेड्यूल के हिसाब से, अगर मेरे पास खाली समय है और उनके पास खाली समय है, तो हम बात कर सकते हैं। फिर बहुत से लोगों को आपको मैसेज भेजने के लिए पे करना पड़ता है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कई एक्टर्स के डेटिंग प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट वायरल हुए हैं। ऋतिक के बायो में लिखा है, एक्टर/प्रोड्यूसर। वहीं आदित्य और अर्जुन कपूर के बायो में सिंगल लिखा है। उल्लेखनीय है कि अर्जुन और आदित्य तो इन दिनों सिंगल हैं लेकिन ऋतिक का डेटिंग ऐप पर होना फैंस को हैरान कर रहा है। ऋतिक लंबे समय से एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ हैं।

वे पब्लिक इवेंट में साथ नजर आते हैं, यहां तक कि पारिवारिक फंक्शन में भी उनकी मौजूदगी होती है। दूसरी ओर, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आदित्य का अनन्या पांडे और अर्जुन का मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि अभी तक किसी ने भी अलग होने की पुष्टि नहीं की है।

urvashi rautela,actress urvashi rautela,Hrithik Roshan,arjun kapoor,aditya roy kapoor,dating app,mishkat varma,pankhuri gidwani,kavya - ek jazbaa ek junoon,sumbul touqeer

‘काव्या’ सीरियल से मिश्कत और पंखुड़ी का लिपलॉक हो रहा वायरल

एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान का सीरियल 'काव्या-एक जज्बा और एक जुनून' फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। फिलहाल यह सीरियल विवादों में आ गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर सीरियल के एक्टर मिश्कत वर्मा और एक्ट्रेस पंखुड़ी गिडवानी की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। दोनों लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। इसे देख लोग भड़क रहे हैं। वे मेकर्स पर सवाल खड़े कर उनसे पूछ रहे हैं कि ऐसी क्या नौबत आ गई जो ऐसे सीन दिखाए जा रहे हैं।

टीआरपी बढ़ाने के लिए ऐसे घटिया हथकंडे अपनाना ठीक नहीं है। टीवी में लिपलॉक जैसे सीन दिखाना आम बात नहीं है। देखिए यूजर्स ने किए कैसे-कैसे कमेंट : “आदि और अनुभवा का लिप लॉक! ये चीप और घटिया है। तीसरे एंगल से लिपलॉक किस दिखाना? भारतीय टीवी को क्या हो गया है।” “यह सब सीरियल में भी होने लगा? क्या ये टेलीकास्ट हुआ है या बस प्रोमो है?” “ये सब टीवी सीरियल में हो रहा है?” “बस एक लिप किस ही तो है, इतने प्रतिगामी लोग कैसे हो सकते हैं।”

मेकर्स ने इससे पहले भी शो में रोमांस का तड़का लगाकर टीआरपी हाई करने की कोशिश की थी। तब सुम्बुल व मिश्कत के इंटीमेट सीन वायरल हुए थे। इससे पहले शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर-साक्षी तंवर के रोमांटिक सीन ने सनसनी मचाई थी। शो 'साड्डा हक' में परम सिंह-हर्षिता गौर का लिपलॉक भी वायरल हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री