Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटिंग ऐप केस में ईडी ने उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती को किया तलब, तय तारीख को होगी पेशी

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और सांसद-अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती को ईडी ने 1xBet सट्टेबाजी ऐप मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। जानें पूरी खबर और जांच से जुड़े बड़े नाम।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Sep 2025 9:47:54

बेटिंग ऐप केस में ईडी ने उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती को किया तलब, तय तारीख को होगी पेशी

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और टीएमसी सांसद व अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में घिर गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दोनों को समन जारी करते हुए पूछताछ के लिए बुलाया है। यह मामला चर्चित बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि इस ऐप के प्रमोशन में कई नामचीन हस्तियों ने हिस्सा लिया था। इसी सिलसिले में ईडी पहले भी उर्वशी से सवाल-जवाब कर चुकी है, लेकिन अब उन्हें दोबारा पेश होने के लिए तलब किया गया है।

पूछताछ की तारीखें तय

सूत्रों के अनुसार, उर्वशी रौतेला को 16 सितंबर को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होना होगा। वहीं मिमी चक्रवर्ती को 15 सितंबर को बुलाया गया है। यह केस पिछले वर्ष से जांच के दायरे में है, जिसमें अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म का प्रचार करने के आरोप पर कई सेलेब्रिटी और क्रिकेटर ईडी की रडार पर आ चुके हैं।

कई बड़े नाम पहले ही आ चुके हैं घेरे में

इस जांच में सिर्फ उर्वशी और मिमी ही नहीं बल्कि कई और नामी सितारे भी शामिल हैं। विजय देवरकोंडा, प्रकाश राज, हरभजन सिंह, राणा दग्गुबाती, सुरेश रैना, शिखर धवन और युवराज सिंह जैसे बड़े नाम पहले ही समन का सामना कर चुके हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि 16 सितंबर को जब उर्वशी ईडी के सामने पेश होंगी, तो आगे जांच किस दिशा में बढ़ेगी।
करोड़ों की रकम खर्च करने के आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बेटिंग ऐप अपने प्रचार पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर चुका है। यही वजह है कि इस ऐप से जुड़े हर कलाकार और खिलाड़ी अब ईडी के सवालों के घेरे में हैं। एजेंसी का मानना है कि इस प्रमोशन से जुड़े सौदों की गहराई से जांच जरूरी है, ताकि पूरे नेटवर्क की हकीकत सामने आ सके।

अगर उर्वशी रौतेला के फिल्मी करियर की बात करें तो साल 2025 उनके लिए खास रहा है। इस साल वह दो बड़ी फिल्मों में दिखाई दीं। जनवरी में रिलीज हुई फिल्म ‘डाकू महाराज’ में उन्होंने अहम भूमिका निभाई, जिसमें नंदमुरी बालाकृष्ण लीड रोल में थे। इसके बाद अप्रैल में उर्वशी सनी देओल स्टारर फिल्म ‘जाट’ का हिस्सा बनीं। इन फिल्मों ने उन्हें चर्चा में बनाए रखा, लेकिन अब एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं—इस बार फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि ईडी की कार्रवाई की वजह से।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका