हर सेलेब्रिटी या फिर यूं कहें कि फिल्मी हस्ती की तरह एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस से जुड़े रहने के लिए वे खुद के बारे में लगातार अपडेट देती रहती हैं। उर्वशी फोटो और वीडियो शेयर करने में दिलचस्पी रखती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वे एक आलीशान लेम्बोर्गिनी कार से निकलती दिखाई पड़ रही हैं। उर्वशी प्रोफेशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं। उर्वशी अट्रेक्टिव यलो कार से बाहर निकलने के लिए जुगत लगा रही हैं। फोटो देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उर्वशी को बाहर आने में कितनी दिक्कत हुई होगी।














