न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : उर्वशी ने लियोनार्डो के साथ शेयर की फोटो तो हो गईं ट्रॉल, पति के साथ बोट में प्यार भरे पल बिताती दिखीं प्रियंका

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला लगभग हर समय खबरों में रहती हैं। वह कभी अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं तो कभी अपने बयानों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 May 2025 2:48:37

2 News : उर्वशी ने लियोनार्डो के साथ शेयर की फोटो तो हो गईं ट्रॉल, पति के साथ बोट में प्यार भरे पल बिताती दिखीं प्रियंका

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला लगभग हर समय खबरों में रहती हैं। वह कभी अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं तो कभी अपने बयानों के कारण चर्चाओं में आ जाती हैं। इसके अलावा उनका फैशन सेंस भी उन्हें हमेशा लाइमलाइट में रखता है। उर्वशी हाल ही फ्रांस में आयोजित 78वें कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई थीं। अब उन्होंने हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ फोटो शेयर की और पोस्ट के कैप्शन में उर्वशी ने बताया कि एक्टर उन्हें ‘कांस की रानी' कहते हैं। उर्वशी ने लियोनार्डो के साथ दो सेल्फी शेयर कीं।

सेल्फी में उर्वशी मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं, जबकि लियोनार्डो अंगूठा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उर्वशी ने कैप्शन में लिखा 'जब लियोनार्डो डिकैप्रियो आपको कांस की रानी कहते हैं! शुक्रिया, लियो...अब यह एक टाइटैनिक तारीफ है।” यह पोस्ट सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उर्वशी को जमकर ट्रॉल कर रहे हैं। कई सेलेब किड्स के दोस्त ओरी ने कमेंट कर लिखा, “जब वह आपको कांस की रानी कहते हैं तो आपका क्या मतलब होता है??? आप कांस की रानी हैं, आपके लिए उनका और क्या मतलब है?? दीदी ?? बहनजी??? उर्वशी भाई ??” और भी कई फैंस ने उर्वशी का मजाक उड़ाया है। एक यूजर ने लिखा, “कहीं स्केच तो नहीं बनाया है?” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या उन्हें आपके मंदिर के बारे में पता है?”

तीसरे ने लिखा, “क्या लियो को पता है कि उन्होंने आपको कान की रानी कहा है?” चौथे ने लिखा, “क्या उसने डाकू महाराज और दबीदी दबीदी के लिए आपकी तारीफ की है?” बता दें कांस में एक दिन उर्वशी ने ब्लैक कलर का गाउन पहना था, लेकिन उसमें छेद था। इसको लेकर लोगों में गुस्सा था कि इतने बड़े मंच पर उर्वशी ने देश की बेइज्जती करवा दी।

हालांकि बात बढ़ने पर उर्वशी ने सफाई देते हुए बताया था कि एक 70 साल की लेडी को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी वाले ने ब्रेक लगाया, जिससे उनकी ड्रेस फट गई। उर्वशी अपनी ड्रेस के साथ हैंडबैग को लेकर भी चर्चाओं में रहीं। उनके बिकिनी स्टाइल बैग ने सबका ध्यान खींचा। इसके साथ ही एक तोते वाले बैग ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी थी। बाद में लोग उन पर ऐश्वर्या राय को कॉपी करने का आरोप भी लगा रहे थे। इस पर उर्वशी ने पोस्ट शेयर कर ट्रॉलर्स को करारा जवाब दिया था।

साल 2018 में हुई थी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी

प्रियंका चोपड़ा जोनास अब ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में पहचानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अन्होंने अब दो खास झलकियां साझा की हैं। पहली में प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पति निक जोनास के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों एक बोट में सुकून भरे पल बिता रहे हैं। प्रियंका कैमरे की ओर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं, जबकि निक उन्हें प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों के बीच के मजबूत रिश्ते और गहरे प्यार की साफ झलक देखने को मिल रही है।

फैंस को यह फोटो बेहद पसंद आ रही है और वे इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका ने प्रेरणादायक संदेश से भरी पोस्ट में लिखा, “'ऐसे लोगों के साथ रहो, जो तुम्हारी गैरमौजूदगी में भी तुम्हारे बारे में अच्छी बातें करें, तुम्हारे मान-सम्मान की रक्षा करें और तुम्हारे पीछे बुराई न करें।” बता दें निक और प्रियंका ने साल 2018 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के तहत शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी 2016 में शुरू हुई थी, जब निक ने 'एक्स' पर प्रियंका को मैसेज भेजा था।

सितंबर 2016 में पहली बार निक ने प्रियंका को मैसेज भेजा और लिखा कि हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए। इस मैसेज का प्रियंका की ओर से भी जवाब आया और कहा कि ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है। ऐसे में वह उनके फोन पर मैसेज कर सकते हैं। इसके बाद दोनों न्यूयॉर्क में एक पार्टी में मिले। इस मुलाकात के बाद प्रियंका ने निक को अपने घर खाने पर भी बुलाया। साल 2017 में दोनों मेट गाला में साथ नजर आए और 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। उनके एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास है जिसका जन्म 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के जरिए हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी