न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : उर्वशी रौतेला ने सैफ से मांगी माफी, लिखी लंबी-चौड़ी पोस्ट, इस एक्ट्रेस ने घटाया 30 किलो वजन

एक्टर सैफ अली खान पर हुई हमले ने पूरे बॉलीवुड को हिला दिया। हर कोई दहशत में है। इंडस्ट्री से जुड़े लोग सैफ से मिलने लीलावती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Jan 2025 1:41:10

2 News : उर्वशी रौतेला ने सैफ से मांगी माफी, लिखी लंबी-चौड़ी पोस्ट, इस एक्ट्रेस ने घटाया 30 किलो वजन

एक्टर सैफ अली खान पर हुई हमले ने पूरे बॉलीवुड को हिला दिया। हर कोई दहशत में है। इंडस्ट्री से जुड़े लोग सैफ से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंच रहे हैं। वे सैफ की जल्द से जल्द सलामती की प्रार्थना करने के साथ मुंबई में सुरक्षा लेकर चिंता जताते हुए नजर आए। हालांकि सैफ के मामले में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से एक ऐसी चूक हो गई जिससे उन्हें ट्रॉल किया जाने लगा। दरअसल उर्वशी इन दिनों साउथ इंडियन स्टार नंदमुरी बालाकृष्ण के साथ की गई उनकी फिल्म ‘डाकू महाराज’ से चर्चाओं में हैं।

फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। ऐसे में उर्वशी इंटरव्यू में फिल्म की सक्सेस पर बात कर रही थीं। जब एक रिपोर्टर ने उनसे सैफ पर हुए हमले के बारे में बात की तो उर्वशी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताने के बाद अपनी लग्जरी घड़ी और कीमती रिंग के बारे में बताने लग गईं। यह बात सोशल मीडिया यूजर्स को अच्छी नहीं लगी और वे उर्वशी पर निशाना साधने लगे। बात बढ़ती देख अब उर्वशी ने माफी मांगी है।

उर्वशी ने पोस्ट में लिखा, “सैफ सर, मैं आशा करती हूं कि मेरी पोस्ट आपको हिम्मत देगी। मुझे बहुत दुख है और पछतावा भी। मैं बिल्कुल नहीं जानती थी, आपके साथ क्या हुआ था। मैं शर्मिंदा हूं कि मैं अपनी फिल्म की सफलता और मिले गिफ्ट पर ज्यादा एक्साइटेड हो गई। पूरी घटना जानने के बाद मुझे सच में बहुत दुख हुआ। मेरी तरफ से आपको पूरा सपोर्ट है। आपकी हिम्मत की दाद देती हूं। मेरी तरफ से कोई मदद चाहिए तो निसंकोच बताइगा। मैं आपके जल्द ठीक होने की कामना करती हूं। कृपया मेरे नासमझ होने और एक्साइटेड होने पर गलती स्वीकार करें।” उर्वशी ने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। उल्लेखनीय है कि उर्वशी अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं।

श्रेया चौधरी ने दो तस्वीरें शेयर कर दिखाया फिटनेस में अंतर

‘बंदिश बैंडिट्स’ फेम एक्ट्रेस श्रेया चौधरी ने अपनी 10 साल पुरानी यानी टीनेज दिनों की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। यह फैंस को प्रेरित कर रही है और वे इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। श्रेया ने बताया कि तब से अब तक उन्होंने 30 किलो वजन कम कर लिया है। पहली फोटो में श्रेया हेल्दी नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में श्रेया गोल्डन सीक्विन मिनी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। श्रेया ने लंबा कैप्शन लिखा है।

श्रेया ने माना कि जब वह 19 साल की थीं, तब वह एक कठिन दौर से गुजर रही थीं। नेगेटिव सोच के कारण उनका वजन बढ़ गया। श्रेया ने लिखा, “मैं चांद को छूना चाहती थी और मुझे पता था कि मेरे अंदर सबकुछ बदलने की क्षमता है। मुझे इसमें कई महीने लगे लेकिन मैंने अपनी फिटनेस और सेहत पर ध्यान केंद्रित किया। जब मैं 21 साल की हुई, तब तक मेरा शरीर और दिमाग एक नए मोड पर आ चुका था।

मैं धीरे-धीरे फिट होती गई, 30 किलो वजन कम किया और स्लिप डिस्क की समस्या फिर से नहीं हुई, जिसका मतलब था कि मैं बेफिक्र हो सकती थी और फिट होने पर ध्यान केंद्रित कर सकती थी। मैं अब अपने सबसे फिट रूप में हूं। स्लिप डिस्क वाली लड़की से अब मैं एक जानवर की तरह बॉक्सिंग कर सकती हूं। मैं डांस कर सकती हूं, शूटिंग के दौरान घंटों दोनों पैरों पर खड़ी रह सकती हूं और जब भी जरूरत हो, सेट पर शरीर को चरम सीमा तक ले जा सकती हूं।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ