न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के 8 साल बाद पति मोहसिन मीर से अलग हो रहीं ‘रंगीला गर्ल’ उर्मिला, तलाक के लिए कोर्ट में दी अर्जी

मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (50) ने 90 के दशक में कई शानदार फिल्मों में काम किया। फैंस उनकी खूबसूरती और अदाकारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Sep 2024 11:08:46

शादी के 8 साल बाद पति मोहसिन मीर से अलग हो रहीं ‘रंगीला गर्ल’ उर्मिला, तलाक के लिए कोर्ट में दी अर्जी

मशहूर एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (50) ने 90 के दशक में कई शानदार फिल्मों में काम किया। फैंस उनकी खूबसूरती और अदाकारी पर फिदा हैं। फिलहाल उर्मिला के चाहने वालों के लिए दिल तोड़ने वाली खबर है। उर्मिला अपने पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक लेने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि शादी के 8 साल बाद उर्मिला ने पति से अलग होने का फैसला लिया है। उन्होंने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी है। तलाक की असल वजह के बारे में अभी कोई अपडेट नहीं आई है। कहा जा रहा है कि तलाक आपसी सहमति से हो रहा है।

कपल ने कोर्ट में तलाक के कागज डाल दिए हैं और आगे की कार्यवाही होनी बाकी है। अभी तक न तो उर्मिला और न ही मोहसिन की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने आया है। उल्लेखनीय है कि लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उर्मिला और मोहसिन ने 3 मार्च 2016 को शादी की थी।

दोनों का धर्म अलग होने से कपल को काफी ट्रॉल किया गया था। उर्मिला अपने पति से करीब 10 साल बड़ी हैं। मोहसिन एक कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल हैं। दोनों की पहली मुलाकात साल 2014 में मनीष मल्होत्रा की भतीजी रिद्धि की शादी में हुई थी। धीरे-धीरे उनमें दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई।

urmila matondkar,actress urmila matondkar,mohsin akhtar mir,urmila mohsin,urmila mohsin divorce,rangeela movie,judai movie

मोहसिन ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, उर्मिला ने करीब 1 साल से पति के साथ शेयर नहीं की फोटो

तलाक की खबरों के बीच मोहसिन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की है। दरअसल इस पोस्ट में गुलजार की लिखी कुछ पंक्तियां हैं। इसमें लिखा है, “बहुत छाले हैं उनके पैरों में, कमबख्त उसूलों पर चला होगा।” बता दें कि मोहसिन की इस पोस्ट को उर्मिला और उनके टूटते रिश्ते से जोड़ा जा रहा है और यह पोस्ट इंटरनेट पर सनसनी मचा रही है। हैरानी की बात यह है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के बाद भी उर्मिला के अकाउंट पर मोहसिन के साथ कोई फोटो नजर नहीं आ रही।

उर्मिला ने पिछले साल 29 जून को उनके साथ आखिरी फोटो अपलोड किया था। उर्मिला के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। वह जल्द ही पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। इसके साथ वह एक्टिंग में कमबैक कर रही हैं। फैंस को इस प्रोजेक्ट के स्ट्रीम होने का इंतजार है।

उर्मिला आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म ‘ब्लैकमेल’ में नजर आई थीं। उर्मिला ने बाल कलाकार के रूप में करिअर शुरू किया था। बाद में उर्मिला ‘नरसिम्हा’, ‘चमत्कार’, ‘रंगीला’, ‘दौड़’, ‘जुदाई’, ‘जानम समझा करो’, ‘अफलातून’ सहित कई फिल्मों में नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री