न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उर्मिला भी हुईं कोरोना पॉजिटिव, अनुपम खेरे ने बेटे को विश कर शादी पर पूछा सवाल, करीना कपूर खान...

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने रविवार सुबह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस बात की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 3:23:42

उर्मिला भी हुईं कोरोना पॉजिटिव, अनुपम खेरे ने बेटे को विश कर शादी पर पूछा सवाल, करीना कपूर खान...

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने रविवार सुबह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी। उर्मिला घर पर क्वारंटीन हो गई हैं। साथ ही दिवाली के मौके पर सभी से खुद का ध्यान रखने की भी अपील की है। उर्मिला ने ट्वीट किया, 'मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गई हूं। मैं ठीक हूं और होम क्वारंटाइन में खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे तुरंत जांच कराएं।' उर्मिला ने फैंस से आग्रह किया है कि दिवाली के त्योहार पर खुद का ध्यान रखें। उन्होंने लिखा, 'आप सभी प्यारे लोगों से नम्रतापूर्वक निवेदन है कि दिवाली उत्सव के दौरान अपना ख्याल रखें।'

उर्मिला ने 90 के दशक में चमत्कार, रंगीला, जुदाई सहित कई फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया था। वे मासूम फिल्म में बाल कलाकार के रूप में नजर आई थीं। उर्मिला राजनीति में भी सक्रिय हैं। वर्ष 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ीं उर्मिला ने पिछले साल दिसंबर में शिवसेना पार्टी जॉइन कर ली थी। उल्लेखनीय है एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बार फिर से कोरोना ने सेंध लगा दी है। पिछले कुछ दिनों में कई सेलेब्स कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इनमें कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी और निशा रावल का नाम शामिल है। निशा ने पति करण मेहरा के खिलाफ मामला दर्ज कराया हुआ है।

urmilia matondkar,anupam kher,Kareena Kapoor Khan,sikandar kher,saif ali khan,bollywood news in hindi

40 साल के हुए अनुपम और किरण खेर के बेटे सिकंदर

बेहतरीन कलाकार अनुपम खेर और एक्ट्रेस किरण खेर के बेटे एक्टर सिकंदर खेर आज रविवार (31 अक्टूबर) को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनुपम ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर बेटे को बर्थडे विश किया है और खास नोट भी लिखा है। अनुपम ने दो फोटो शेयर की हैं। पहली में अनुपम-किरण कुर्सी पर बैठे हुए हैं और सिकंदर पीछे खड़े हैं। सिकंदर काफी छोटे लग रहे हैं। दूसरी में अनुपम व सिकंदर सेल्फी लेते दिख रहे हैं। अनुपम ने लिखा-'मेरे प्रिय सिकंदर हैप्पी बर्थडे। भगवान तुमको दुनियाभर की खुशियां, सफलता, शांति, स्वस्थ और लंबा जीवन दे। मुझे खुशी है कि हम दोनों कभी टिपिकल पिता-बेटे जैसे रिश्ते में नहीं रहे। एक व्यक्ति के तौर पर तुम्हारे साथ जीना शानदार रहा है।

मैं अक्सर खुले तौर पर नहीं कहता मगर मैंने तुमसे बहुत सारी चीजें सीखी हैं और एक्टर के तौर पर तुमने जो फैसले लिए हैं उन पर मुझे गर्व है। तुम्हारा साल शानदार हो।' अनुपम ने अपनी मां दुलारी की तरफ से सवाल पूछते हुए लिखा, 'पर शादी कब कर रहा है?' बता दें सिकंदर, किरण खेर और गौतम बेरी की संतान हैं। दोनों के तलाक हो जाने के बाद किरण ने अनुपम से शादी कर ली थी और सिकंदर को भी उन्होंने एक पिता का प्यार दिया। वर्ष 2016 में सिकंदर ने सोनम कपूर की चचेरी बहन प्रिया सिंह से सगाई की थी, लेकिन जल्द ही रिश्ता टूट गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर