उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर अपने अलग और अजब आउटफिट के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती है। जिसकी वजह से कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होती रहती है। ऐसे में एक बार फिर उर्फी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है और एक बार फिर यूजर्स उनके पीछे पड़ गए हैं।
इंस्टाग्राम पर उर्फी जावेद ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने न्यूड कलर के वन शोल्डर ऑफ आउटफिट को पहना हुआ है। इस आउटफिट का ट्विस्ट ये है कि इसका एक शोल्डर तो ऑफ है ही साथ में एक लेग भी ऑफ है। यह आउटफिट देखने में जितना अजीब दिखता है, उर्फी इसे पहनने के बाद उतनी ही अजीब लग रही हैं। स्टाइलिंग की बात करें तो आधी-अधूरी ड्रेस के साथ उर्फी जावेद ने हूप्स वाले इयररिंग्स और क्रीम कलर की हील्स पहनी हैं।














